अपने घर से क्यों भागी थी शहनाज गिल? Indian Idol शो में एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

बिग बॉस फेम शहनाज गिल इन दिनों लाइमलाइट में है. उनका नया गाना ‘घनी सयानी’ हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसमें वो रैप करती दिखी है. उनका हसीन अंदाज और आवाज दोनों ने फैंस को क्रेजी कर दिया. अब वो इंडियन आइडल 13 में नजर आई.

बिग बॉस फेम शहनाज गिल अपने नये गाने ‘घनी सयानी’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही है. सॉन्ग में शहनाज काफी स्टनिंग और खूबसूरत लगी है. एमसी स्क्वायर के साथ उनका ये गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. गाने में दोनों की केमेस्ट्री भी खूब दिख रही है.

शहनाज गिल इंडियन आइडल 13 में अपने गाने को प्रमोट करने आई. इस दौरान सना ने कंटेस्टेंट देबोस्मिता रॉय से कहा, हमारे देश में बहुत कम परिवार हैं जो कामकाजी महिलाओं का समर्थन करते हैं. मैं अपने सपनों को पूरे करने के लिए घर से भाग गई थी. देबोस्मिता, आप बहुत भाग्यशाली हैं कि आपको ऐसे सहायक माता-पिता मिले हैं. हमेशा उनके साथ खड़े रहें और उन्हें गौरवान्वित करें.

शहनाज ने आगे कहा, मैं हाल ही में अपनी मां को दुबई की पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर ले गई और यह अहसास अद्भुत था. अपने माता-पिता के लिए कुछ करना हमेशा अच्छा लगता है. सना बिग बॉस के बाद काफी लोकप्रिय हो गई है. उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है.

शहनाज जल्द ही सलमान खान और पूजा हेगड़े अभिनीत फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करेंगी. हाल ही में शहनाज ने सिद्धार्थ शुक्ला के जन्मदिन पर इमोशनल पोस्ट किया था. एक्टर की फोटो शेयर कर लिखा था, एक दिन मैं तुमसे फिर मिलूंगी दोबारा. साथ ही उन्होंने हार्ट और एंजेल का इमोजी भी बनाया.

शहनाज अक्सर सोशल मीडिया पर काफी ग्लैमरस फोटोज पोस्ट करती रहती है. तसवीरों में एक्ट्रेस गजब की खूबसूरत लगती है. उन्हें इंस्टाग्राम पर काफी लोग फॉलो करते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >