'आगे जाकर राघव अगला शाहरुख खान बनेगा...' शहनाज गिल ने दोस्त पर लुटाया प्यार

शहनाज गिल ने एक इंटरव्यू में राघव जुयाल की जमकर तारीफ की और उन्हें एक सच्चा दोस्त बताया. उन्होंने कहा कि राघव काफी मेहनती है और देखना वह अगला शाहरुख खान बनेगा.

शहनाज गिल का जबसे राघव जुयाल संग वीडियो वायरल हुआ है, तबसे फैंस दोनों की डेटिंग को लेकर चर्चा कर रहे हैं. अब एक्ट्रेस ने इन रूमर्स पर बात की और बताया कि उनके लिए मोहब्बत क्या मायने रखती है.

राघव संग दोस्ती पर क्या बोली शहनाज गिल

शहनाज गिल ने फरीदून शहरयार संग बातचीत में राघव संग दोस्ती पर बात करते हुए कहा, "मुंबई में मेरा कोई रियल दोस्त नहीं है. मुझे कोई संभालने वाला नहीं है. एक ही सहारा है, वो राघव है. मेरे साथ कुछ भी होता है, मेरे लाइफ में कोई प्रोब्लम आती है, तो उसे ही मैं कॉल करती हूं. कल अगर मेरा सर दुख रहा है, हेल्थ वाइज प्रोब्लम आ रही है, तो वह मुझे डॉक्टर के पास लेकर जाएगा. राघव बहुत अच्छा इंसान है. मेरे हर मुश्किल में वह मेरे साथ खड़ा रहता है. मुझे पता है कि जब भी मैं उसे कॉल करूंगी, सबसे पहले वही मेरा फोन उठाएगा."

शहनाज बोली- राघव बनेगा अगला शाहरुख खान

शहनाज ने आगे कहा, राघव काफी अच्छा एक्टर है. देखना आगे जाकर वह अगला शाहरुख खान बनेगा. वह बहुत मेहनती है. हमें जैसे मैनेजमेंट की जरूरत होती है, वो लड़का अकेला लगा रहता है. वह हर चीज अलग करता है, जो लोग सोचते भी नहीं है. वो कर जाता है. उसने मुझे भी काफी समझाया है और एक्टिंग लाइन में भी काफी मदद की है. वह बार बार कहता है कि तू एक्टिंग सीख एक अच्छी एक्ट्रेस बन सकती है.

शहनाज गिल और राघव जुयाल का वीडियो हुआ था वायरल

दरअसल, राघव के बर्थडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसमें किल एक्टर भीड़ से शहनाज को प्रोटेक्ट करते दिखाई दिए. इतना ही नहीं, वीडियो में शहनाज को राघव के कंधे का सहारा लेते हुए भी देखा गया. बाद में गाड़ी में एक्ट्रेस उनके गोद में बैठ गई. बस फिर क्या था, इस एक पल ने फैंस के बीच दोनों के रिलेशनशिप को लेकर नई चर्चा पैदा कर दी.

ये भी पढ़ें: राघव जुयाल को डेट करने पर शहनाज गिल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वो मेरा दोस्त है


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >