ऊंचाई की स्क्रिनिंग में इमोशनल हुई शहनाज गिल, कहा- अगर मन में सोच लो तो कुछ भी कर सकते हो…VIDEO VIRAL

अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर स्टारर फिल्म ऊंचाई 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. बीते दिनों फिल्म की स्पेशल स्क्रिनिंग रखी गई. जिसमें कई बड़े सितारे पहुंचे. यहां शहनाज गिल को भी स्पॉट किया गया. एक्ट्रेस फिल्म देखने के वक्त काफी इमोशनल हो गई.

टेलीविजन शो बिग बॉस 13 में अपनी मासूमियत से हर किसी का दिल जीतने वाली शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर लाखों फैन-फॉलोइंग है, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते है. हाल ही में एक्ट्रेस को बॉलीवुड फिल्म ऊंचाई की स्क्रीनिंग (Uunchai Screening) में स्पॉट किया गया. स्क्रिनिंग में सलमान खान, अक्षय कुमार, काजोल, माधुरी दीक्षित, जया बच्चन और रानी मुखर्जी जैसी कई हाई-प्रोफाइल बॉलीवुड हस्तियों भी शामिल हुए. सभी के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है. यह फिल्म 11 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी और इसमें अभिनेता अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, अनुपम खेर, सारिका, नीना गुप्ता और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में हैं.

शहनाज गिल हुई इमोशनल

स्क्रीनिंग खत्म होने के तुरंत बाद, शहनाज गिल इवेंट से बाहर आई. जैसे ही पैपराजी ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें ऊंचाई फिल्म पसंद आई, एक्ट्रेस ने तुरंत कहा कि ” फिल्म बहुत अच्छी है…मैं बहुत रोई हूं…बहुत अच्छी पिक्चर है, सबको देखनी चाहिए.” उन्होंने कहा, “मुझे जहां तक फिल्म का संदेश समझ आया है, वो ऐसा है कि असंभव चीज को भी संभव बनाया सकता है”. एक्ट्रेस के चेहरे पर किसी को खोने का गम भी साफतौर पर देखा जा सकता था.

फैंस कर रहे कमेंट

शहनाज गिल के इस अंदाज में फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे है. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ”मैं ऊंचाई फिल्म अब जरूर देखने वाला हुं…क्योंकि मुझे शहनाज गिल ने जो कहा है”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”इसकी ये क्यूट सी स्माइल मुझे मुस्कुराने पर मजबूर कर देती है”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”गॉड ब्लेस यू मैम…मैं जब भी इनको देखता ही सिड सर की याद आ जाती है…काश ये दोनों साथ में आते और जाते तो कितना अच्छा लगता ना”.

इन फिल्मों में दिखेंगी शहनाज गिल

वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल भुला दूंगा, कह गई सॉरी, कुर्ता पायजामा, वादा है, शोना शोना और फ्लाई सहित कई म्यूजिक एल्बम में नजर आ चुकी है. 2021 में, शहनाज गिल को पंजाबी फिल्म होन्सला रख में अभिनेता दिलजीत दोसांझ के साथ देखा गया था. इसके बाद, अदाकारा सलमान खान अभिनीत किसी का भाई किसी की जान में दिखाई देंगी, जो बॉलीवुड में उनकी शुरुआत होगी. फिल्म में लोकप्रिय दक्षिण भारतीय अभिनेत्री पूजा हेगड़े भी मुख्य भूमिका में होंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >