Shefali Jariwala Last Rites: अभिनेत्री शेफाली जरीवाला को दी गई भावुक विदाई, फूट-फूटकर रोने लगे पति पराग

Shefali Jariwala Last Rites: ‘कांटा लगा’ गाने से मशहूर हुईं अभिनेत्री शेफाली जरीवाला को शनिवार को आखिरी विदाई दी गई. शेफाली को अंतिम विदाई देते समय उनके पति पराग भावुक हो गए और फूट-फूटकर रोने लगे.

Shefali Jariwala Last Rites: ‘कांटा लगा’ गाने से मशहूर हुईं अभिनेत्री शेफाली जरीवाला को शनिवार को आखिरी विदाई दी गई. इस दौरान उनके पति पराग भावुक हो गए और फूट-फूटकर रोने लगे. शेफाली को आखिरी विदाई देते समय पराग ने उनका माथा चूमा. शेफाली का अंतिम संस्कार ओशिवारा श्मशान घाट पर किया गया. अंतिम संस्कार जरीवाला के पति पराग त्यागी, उनके पिता सतीश जरीवाला और छोटी बहन शिवानी जरीवाला ने किया. अंतिम संस्कार के दौरान मीका सिंह, विकास गुप्ता, शहनाज गिल, ​​ऐश्वर्या सखूजा और अशोक पंडित समेत फिल्म उद्योग की कई हस्तियां मौजूद थीं.

बेटी की आखिरी विदाई में बेसुध हुईं मां

अभिनेत्री शेफाली को आखिरी विदाई देते समय उनकी मां बेसुध हो गईं. बेटी को पकड़कर उनकी मां फूट-फूटकर रोने लगीं. मां और पति को देखकर वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए.

शुक्रवार की रात अभिनेत्री का हुआ निधन

अभिनेत्री शेफाली की 42 साल की उम्र में शुक्रवार रात मृत्यु हो गई. शेफाली को उनके पति, अभिनेता पराग त्यागी उपनगरीय मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में लेकर गए थे. लेकिन उनका निधन अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गया था, जैसा की डॉक्टरों ने बताया.

अभिनेत्री के शव का हुआ पोस्टमार्टम

अभिनेत्री शेफाली के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम किया गया. हालांकि डॉक्टरों ने यह नहीं बताया कि उनके मौत की क्या वजह है?

कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई मौत?

अभिनेत्री शेफाली की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट को बताया जा रहा है. हालांकि पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ही असली वजह बता सकते हैं.

अंधेरी स्थित घर में मृत पायी गई अभिनेत्री

अभिनेत्री शेफाली का शव अंधेरी स्थित उनके घर से मिला. पुलिस को शनिवार रात एक बजे सूचना मिली. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल ले गई.

‘‘कांटा लगा’’ गाने से फेमस हुईं शेफाली

अभेनत्री शेफाली 2002 में ‘‘कांटा लगा’’ गाने से लोकप्रिय हुई थीं, जो 1972 की फिल्म ‘समाधि’ के लता मंगेशकर के एक पुराने गीत का रीमिक्स था. शेफाली ने अपने पति के साथ डांस शो ‘‘नच बलिए’’ और बाद में ‘‘बिग बॉस 13’’ जैसे रियलिटी शो में भाग लेकर लोकप्रियता हासिल की थी. मौत से एक हफ्ते पहले, शेफाली ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो शूट के लिए तैयार हो रही थीं. उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, “अब समय आ गया है कि हम जिंदगी को जीना शुरू करें. जैसे हर चीज हमारे हक में हो रही हो.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >