Shefali Jariwala से अलग रहने पर जब पति पराग त्यागी का छलका था दर्द, बोले- याद आती तो रात…

Shefali Jariwala: बिग बॉस 13 फेम शेफाली जरीवाला की मौत के बाद उनके पति पराग त्यागी टूट चुके हैं. उन्हें कई बार रोते हुए स्पॉट किया गया. अंतिम संस्कार के दौरान भी वह एकटक शेफाली को देखते रहे और उनके माधे पर किस भी किया. पत्नी के बिना रहना उनके लिए वाकई मुश्किल है. एक बार उन्होंने इस गम को इंटरव्यू में भी साझा किया था.

Shefali Jariwala: अपने मशहूर गाने कांटा लगा के लिए शेफाली जरीवाला के अचानक चले जाने से उनके परिवार और दोस्तों का दिल टूट गया है. वह अभी भी सदमें में हैं और इस नुकसान से निकलने की कोशिश कर रहे हैं. शेफाली के अचानक चले जाने से उनके पति पराग त्यागी टूट चुके हैं. उन्होंने एक बार बिग बॉस में अभिनेत्री से कुछ महीने अलग रहने का दर्द साझा किया था.

शेफाली से बहुत प्यार करते थे पराग

टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में पराग त्यागी ने बिग बॉस 13 के दौरान शेफाली से अलग होने के इमोशनल पल को शेयर किया था. उन्होंने हा था, “कभी-कभी हम अपने जीवन से बहुत संतुष्ट हो जाते हैं. मुझे हमेशा लगता था कि मैं शेफाली से प्यार करता हूं, लेकिन मुझे कभी नहीं पता था कि मैं उससे कितना प्यार करता हूं या मेरे दिल में उसके लिए कितना प्यार है.”

शेफाली से दूर रहने पर जब पराग का छलका था दर्द

पराग ने आगे कहा, “जब वह बिग बॉस के घर के अंदर गई, तो मुझे इसका एहसास हुआ. जब वह मुझसे दूर थी, तो मुझे हर पल उसकी याद आती थी. उसके बिना घर सूना था. मुझे उसकी सबसे ज्यादा याद तब आती थी, जब मेरे पास शेयर करने के लिए कुछ अच्छी चीजें होती थीं और वह मेरे साथ नहीं होती थी. मैं पूरी रात जागता रहता था और सोचता रहता था कि उसे कैसे बताऊं.”

पत्नी शेफाली की तारीफ में ये बात पराग ने कही थी

पराग और शेफाली का प्यार किसी से छिपा नहीं है. उसी इंटरव्यू में, पराग ने शेफाली के पति के रूप में पहचाने जाने पर गर्व व्यक्त किया था. उन्होंने कहा था, “मुझे लगता है कि एक-दूसरे का सपोर्ट करना भी बहुत महत्वपूर्ण है. हमारा समाज ऐसा है कि एक पत्नी हमेशा अपने पति की सफलता पर खुश होती है, लेकिन पति अपनी पत्नी की सफलता की सराहना नहीं करता. मुझे लगता है कि इसमें बदलाव होना चाहिए. मुझे बहुत खुशी होती है जब लोग मुझे शेफाली जरीवाला के पति के रूप में संबोधित करते हैं.”

यह भी पढ़ें- Anupama: अनुज कपाड़िया की री-एंट्री को लेकर शो के राइटर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उस पर टिप्पणी…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >