Shefali Jariwala Husband Video: शेफाली की मौत के बाद पति पराग का पहला वीडियो आया सामने, फूट-फूटकर रोते दिखे

Shefali Jariwala Husband Video: मशहूर म्यूजिक वीडियो कांटा लगा और बिग बॉस 13 फेम शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया. शुक्रवार देर रात उन्हें कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ा. उनके पति पराग त्यागी उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अब पराग का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें उन्हें फूट फूटकर रोते हुए देखा जा सकता है.

Shefali Jariwala Husband Video: बिग बॉस 13 फेम और मॉडल शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं रही. उनकी मौत 42 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई। उन्हें मुंबई के बेलव्यू अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था. एक्ट्रेस के यूं चले जाने से उनके फैंस काफी दुखी हैं. इसी बीच शेफाली के पति पराग त्यागी का एख वीडियो सामने आया, जिसमें वह अस्पताल के बाहर जा रहे हैं.

शेफाली जरीवाला के पति पराग का फर्स्ट वीडियो आया सामने

एक क्लिप में पराग त्यागी को देर रात अस्पताल से बाहर निकलते समय अपनी कार में देखा गया. अस्पताल परिसर से कार निकलते समय पराग ने अपने चेहरे को ढका हुआ था. उनकी आंखों में आसूं थे और पत्नी के अचानक चले जाने का गम दिखाई दे रहा था. बाद में, मुंबई पुलिस और फोरेंसिक सेवा टीम के मुंबई में शेफाली के घर पहुंचने के वीडियो भी सामने आए.

शेफाली की मौत के बारे में

शैफाली को कार्डियक अरेस्ट के बाद पराग और तीन अन्य लोग अस्पताल ले गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंबई के कूपर अस्पताल भेज दिया गया है. फैंस उनके निधन पर रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”विश्वास नहीं हो रहा कि वह अब इस दुनिया में नहीं रही… उनका जाना सचमें सदमें से भरा हुआ है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”उनके पति को बेबस देखकर बुरा लग रहा है… वह कितना प्यार करते थे.”

शेफाली का करियर

20 साल की छोटी उम्र में शेफाली ने कांटा लगा के म्यूजिक वीडियो में काम करके प्रसिद्धि पाई. यह धर्मेंद्र और आशा पारेख की फिल्म समाधि के 1972 के लोकप्रिय गाने का रीमिक्स था. तब से उन्होंने कई म्यूजिक एल्बम के साथ-साथ फिल्मों में भी काम किया है. शेफाली ने पराग के साथ नच बलिए 5 और नच बलिए 7 जैसे डांस रियलिटी शो में हिस्सा लिया. वह बिग बॉस 13 में भी नजर आ चुकी हैं.

यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala Net Worth: कितनी संपत्ति की मालकिन थी ‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >