The Family Man 3 के सेट पर जाने के लिए बेताब है शारिब हाशमी, वेब सीरीज को लेकर दिया लेटेस्ट अपडेट

शारिब हाशमी को जब तक है जान, स्कैम 1992, मिशन मजनू, द ग्रेट इंडियन मर्डर में उनके दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है. ‘द फैमिली मैन’ में वो जेके तलपड़े के रोल में नजर आए. शो की तीसरा सीजन जल्द आने वाला है.

The Family Man 3: एक्टर शारिब हाशमी को वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ से काफी लोकप्रियता मिली. शो में उन्होंने जेके तलपड़े का किरदार निभाया है, जो मनोज बाजपेयी का विश्वसनीय विश्वासपात्र और सहयोगी है. हालांकि एक्टर ने कई शोज में काम किया हुआ है. कुछ समय पहले वो नरगिस फाखरी के साथ ‘शिव शास्त्री बलबोआ’ में नजर आए थे. अब एक्टर ने द फैमिली मैन को लेकर दर्शकों को नया अपडेट दिया है.

‘द फैमिली मैन 3’ में नजर आएंगे शारिब हाशमी

शारिब हाशमी को जब तक है जान, स्कैम 1992, मिशन मजनू, द ग्रेट इंडियन मर्डर जैसी परियोजनाओं में उनके दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है. ‘द फैमिली मैन’ में वो जेके तलपड़े के रोल में नजर आए. शो की तीसरा सीजन जल्द आने वाला है. मनोज बाजपेयी ने पहले ही फाइनेंशियल अस्पेक्ट पर चर्चा कर चुके हैं. क्या शारिब से मेकर्स ने इसपर बात की है. इसपर ईटाइम्स से बातचीत में शारिब ने कहा, नहीं, मैंने पैसे पर चर्चा नहीं की है. मैंने केवल उनके साथ तारीखों पर चर्चा की है.

शारिब हाशमी ने कहा- ‘द फैमिली मैन’ के सेट पर लौटने…

शारिब हाशमी ने कहा, ‘द फैमिली मैन’ के सेट पर लौटने के लिए अपने सारे मौजूदा प्रोजेक्ट्स को अलग करने के लिए तैयार हूं. मुझे पूरी उम्मीद है कि मेरा किरदार तलपड़े के इर्द-गिर्द केंद्रित एक स्पिन-ऑफ सीरीज किसी दिन अमल में लाएगी. बता दें कि कुछ समय पहले ई-टाइम्स से बात करते हुए मनोज बाजपेयी कहा था कि, मनोज ने बताया, “हम पहले ही पारिश्रमिक वाले हिस्से पर चर्चा कर चुके हैं और मेरे वकीलों को जल्द ही अनुबंध प्राप्त होगा.” उन्होंने आगे कहा, “हम सभी द फैमिली मैन के सेट पर वापस जाने के लिए बेताब हैं और मैं श्रीकांत तिवारी बनने का इंतजार नहीं कर सकता.” इस बार, सीजन 2 का सह-निर्देशन करने वाले सुपर्ण वर्मा तीसरे पार्ट का निर्देशन करेंगे.

Also Read: Sidhu Moose Wala की मौत के 1 साल बाद भी नहीं संभल पाईं उनकी मंगेतर, कभी शादी नहीं करने की खाई है कसम,जानें वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >