Shanaya Kapoor ने ब्लैक ड्रेस में दिखाईं अदाएं, स्टारकिड के पेंडेंट ने खींचा फैंस का ध्यान, PHOTOS

बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने अपनी लेटेस्ट तसवीरें इंटरनेट पर शेयर की है, जो वायरल हो रही है. स्टारकिड की तसवीर पर फैंस कमेंट कर रहे है.

Shanaya Kapoor photo: स्टारकिड शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. शनाया जल्द ही बॉलीवुड में इंट्री करने वाली हैं. स्टारकिड ने अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है, जिसमें वो बेहद स्टनिंग लग रही है. शनाया के गॉर्जियस लुक पर फैंस अपना दिल हार जा रहे है. तसवीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

शनाया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तसवीरें पोस्ट की हैं. अभिनेता संजय कपूर की बेटी ने फोटोज शेयर कर लिखा, यह छोटी चीजें हैं जो मायने रखती हैं. हर तसवीर अलग है और उनके लिए काफी खास है. ब्लैक आउटफिट में शनाया बेहद खूबसूरत लग रही है. इस तसवीर में फैंस का ध्यान उनकी पेंडेंट पर है. एक तसवीर में वो सेल्फी लेते दिख रही है.

https://www.instagram.com/p/CWfFhXRN7Vu/

एक फोटो में शनाया कपूर जिम में मिरर सेल्फी लेते नजर आ रही है. तो एक फोटो में उन्होंने गुलाब की फोटो पोस्ट की है. तसीवरों पर फैंस अपनी प्रतिक्रया दे रहे है. एक यूजर ने लिखा, माशा अल्लाह. एक यूजर ने लिखा, वॉव. एक यूजर ने लिखा, ब्यूटीफुल. एक यूजर ने लिखा, मैम आपका पेंडेंट बहुत खूबसूरत है.

Also Read: Nikaah Song: ‘कुंडली भाग्य’ फेम श्रद्धा आर्या का नया गाना निकाह रिलीज,दर्द और प्यार से भरा है यह खूबसूरत सॉन्ग

शनाया कपूर ने अभी से तगड़ी फैन फॉलोइंग बना ली हैं. इंस्टाग्राम पर उन्हें 2 मिलियन लोग फॉलो करते है. संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया, करण जौहर की फिल्म से बॉलीवुड में अपना कदम रखने वाली हैं. शनाया अपनी ग्लैमरस तसवीरें शेयर करने से पीछे नहीं हटती. स्टारकिड बिकिनी में भी तसवीरें पोस्ट करती रहती है.

स्टारकिड को डांस करने का भी काफी शौक है. शनाया कपूर के कई डांस वीडियोज इंस्टाग्राम पर मौजूद है. वो सोनम कपूर, अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर की कजिन हैं. बता दें कि शनाया फिल्म गुंजन सक्सेना में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था.

Also Read: मौनी रॉय ने शेयर की बेडरूम की फोटोज, बिकिनी फोटोज के बाद बैकलेस ड्रेस में मौनी रॉय दिखी बेहद हसीन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >