एक दूसरे का हाथ थामे रोमांटिक डेट पर दिखे शमिता शेट्टी और राकेश बापट, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

बिग बॉस ओटीटी की सबसे चर्चित जोड़ी रही शमिता शेट्टी और राकेश बापत मुबंई में एक डिनर डेट पर बाहों में बाहें डाले स्पॉट किए गए. इस दौरान दोनों एक साथ काफी खूबसूरत लग रहे हैं.

‘बिग बॉस ओटीटी’ (Bigg Boss OTT) में शमिता शेट्टी और राकेश बापट की जोड़ी सबसे लविंग कपल में से एक है. दोनों की जोड़ी को दर्शक खूब प्यार देते हैं. इन दोनों की जोड़ी ने घर में भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. शो के दौरान राकेश ने इस बात का जिक्र भी किया था कि वो शमिता को पसंद करते हैं. वहीं शमिता और शमिता की मां भी बातों बातों में अपना हाल-ए-दिल बयां कर चुकी हैं.

अब यह जोड़ी घर से आने के बाद मुबंई में एक साथ बाहों में बाहें डाले स्पॉट किए गए. दोनों एक दूसरे के साथ समय बिताने के लिए एक रोमांटिक डेट पर पहुंचे. इस दौरान दोनों एक साथ काफी खूबसूरत लग रहे हैं.

इस तस्वीर को राकेश बापट ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, ‘U & I,’ इसके साथ ही हार्ट इमोजी भी दिया. वहीं राकेश की इस स्टोरी को शनिता ने भी अपनी स्टोरी पर लगाया. शमिता शेट्टी ने डिनर डेट पर क्रीम कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं, वहीं राकेश ने ब्लैक शर्ट और ब्लू जींस पहन रखा है. इनकी केमेस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

Also Read: Bigg Boss 15 का हिस्सा नहीं होंगी दिव्या अग्रवाल, बॉयफ्रेंड वरुण सूद ने दिया हिंट

एक इंटरव्यू में बातचीत में टीवी अभिनेता ने कहा था कि उनका रिश्ता नकली नहीं है. उन्होंने कहा, हम संपर्क में हैं और यह अच्छा है. वह बहुत अच्छी इंसान हैं और मैं उन्हें और जानना चाहूंगा.

आपको बता दें कि शमिता और राकेश बापट एक दूसरे से बिग बॉस ओटीटी में मिले थे. इस शो के दौरान दोनों में जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिली थी. दोनों एक दूसरे का खुलकर सपोर्ट करते थे. इस दौरान वो काफी करीब आ गए थे. अब घर से निकलने के बाद भी दोनों एक दूसरे के साथ स्पॉट किए जा रहे है.

Also Read: Bigg Boss 15: इस बार जंगल में हंगामा मचाएंगे कंटेस्टेंट, सामने आई अनदेखी तसवीरें

Posted By Ashish Lata

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >