VIDEO: शालीन भनोट के नये सीरियल ‘बेकाबू’ का टीजर हुआ रिलीज, फैंस बोले- फाइनली शाह को एक्टिंग करने का मौका…

बिग बॉस 16 में सबका दिल जीतने वाले शालीन भनोट की मानों लॉटरी लग गई है. शो में एकता कपूर ने उन्हें एक सीरियल ऑफर किया था, जिसका नाम बेकाबू था. अब उस शो का टीजर आउट हो गया है. वीडियो में शालीन राक्षस की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं.

टीवी एक्टर शालीन भनोट ने बिग बॉस 16 में अपनी मासूमियत और स्टाइलिश अंदाज से हर किसी का दिल जीत लिया था. शो के ग्रैंड फिनाले में उन्हें पता चला कि एकता कपूर ने उन्हें अपनी नयी सीरियल के लिए साइन किया है. ये शो कलर्स पर आएगा, जिसका नाम बेकाबू होगा. तभी से फैंस शालीन को इस सीरियल में देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए थे. अब बेकाबू का नया टीजर रिलीज हो गया है. शो में शालीन के साथ ईशा सिंह नजर आएंगी. कलर्स टीवी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शालीन और ईशा के पहले लुक का खुलासा करते हुए प्रोमो जारी किया.

क्या है सीरियल की कहानी

यह शो एक फैंटेसी रिवेंज ड्रामा है, जो परियों (परी) और रा���्षसों (राक्षस) की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमता है. कथित तौर पर, शालीन राक्षसों की भूमिका निभाएंगे और ईशा परी की भूमिका निभाएंगी. वीडियो के साथ मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, ”जब एक परी और राक्षसों की ताकतियां तकराएंगी, तब कयानात भी हो जाएगी बेकाबू…देखे #बेकाबू जल्दी ही सिर्फ #कलर्स पर. @shalinbhanot @eishasingh.”

शालीन ने मेकर्स को कहा-शुक्रिया

बेकाबू का टीजर शालीन भनोट ने भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, प्रोमो को साझा करने और आभार व्यक्त करने के लिए शालिन ने कल अपने सोशल ”#NewBeginnings here to make you all #Bekaboo! मेरे डिजिटल परिवार, #ShalinKiSena और इस यात्रा का हिस्सा रहे सभी लोगों को धन्यवाद, यह आप सभी के लिए है और इसके लिए @colorstv @ektarkapoor @balajitelefilmslimited को बहुत-बहुत धन्यवाद, यह वास्तव में विशेष है! #धन्य #आभार.”

Also Read: Bigg Boss 16 Finale: कभी सोडा बेचने का काम करते थे शालीन भनोट, आज बिग बॉस के टॉप 5 फाइनलिस्ट में से हैं एक
फैंस कर रहे कमेंट

टीवी इंडस्ट्री के स्टार्स और शालीन के दोस्त अभिनेता को उनके शो के लिए ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं. अभिनेत्री निया शर्मा ने लिखा, “चलते रहो.” श्रीजिता डे ने लिखा, “बधाई हो.” अभिनेता कुणाल बख्शी ने कमेंट किया, “शुभकामनाएं @shalinbhanot भाई..चमकते रहें… ईश्वर का आशीर्वाद.” इधर एक यूजर ने लिखा, ”आज सारा दुनिया सालों को बहुत प्यार करता है.. बिग बॉस में दिल जीत लिया था”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”चलो अब फाइनली शालिन को एक्टिंग करने का मौका मिल गया”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”शालीन और टीना को कास्ट करना चाहिए था बेकाबू शो मी”.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >