शालीन भनोट बिना मतलब हुए बदनाम...PR गेम में सही खेल गई प्रियंका चौधरी, जानें पूरा मामला

बिग बॉस 16 के घर में बीते दिनों टीना दत्ता ने खुलासा किया था, कि शालीन और उनका पीआर एजेंसी सेम हैं. जिसके बाद ये मुद्दा काफी गरमा गया था. सभी घरवालों ने कहा कि शालीन बाहर से सब गेम समझकर आया है. अब पता चला है कि प्रियंका चौधरी और विकास विकास मानकतला का भी पीआर एजेंसी एक ही था.

बिग बॉस के घर में कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता है. इन-दिनों सभी कंटेस्टेंट फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. गेम में शिव ठाकरे, निमृत कौर, अर्चना गौतम, एमसी स्टेन और प्रियंका चौधरी की दावेदारी सबसे मजबूत लग रही है. वहीं शालीन भनोट और टीना दत्ता अपनी लव लाइफ को सुलझाने में लगे हुए हैं. ट्विटर ट्रेड की बात करें तो हर रोज वोटिंग की जाती हैं कि कौन इस सीजन का विनर बनेगा, जिसमें एमसी स्टेन, शिव ठाकरे और प्रियंका चौधरी को ढेर सारे वोट मिलते हैं.

प्रियंका की पीआर का नाम सुनकर चौंक जाएंगे आप

शो के बीते एपिसोड में टीना दत्ता ने एक मुद्दा उठाया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि शालीन भनोट बाहर से सारे गेम प्लान कर के आया है. उनकी और शालीन की पीआर एजेंसी भी एक ही है और शो में आने से पहले शालीन उनसे मिलना चाहते थे, हालांकि वो नहीं मिली. अब इस खबर के बाद शिव के फैंस प्रियंका की पीआर एजेंसी के पीछे पड़ गए और उन्होंने कहा कि अगर शालीन गेम खेल रहा है, तो प्रियंका चौधरी भी बाहर से सबकुछ प्लैन कर के ही आईं हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि प्रियंका की पीआर टीम कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस 16 के एक्स कंटेस्टेंट विकास मानकतला की वाइफ गुंजन वालिया हैं. विकास जब घर में थे, तो ये दोनों के सोशल मीडिया हैंडल संभालती थी.

प्रियंका चौधरी की टीम ने जारी किया स्टेटमेंट

ये वही गुंजन हैं, जिन्होंने शिव ठाकरे पर विकास के कपड़े चुराने का आरोप लगाया था. इस बात का खुलासा तब हुआ, जब प्रियंका चाहर चौधरी के इंस्टाग्राम प्रोफाइल में कुछ बदलाव किया गया. उस समय फैंस ने आरोप लगाए थे कि विकास की पत्नी गुंजन वालिया, प्रियंका के पीआर के रूप में काम कर रही हैं. जिसके बाद एक्ट्रेस की टीम ने एक स्टेटमेंट जारी किया, जिसमें कहा कि हां गुंजन हमारे साथ काम कर रही हैं, क्योंकि वह फेमस सेलिब्रेटी मैनेजर हैं. अभी ये बात इसलिए उठ रही हैं कि क्योंकि फिनाले करीब है और प्रियंका को बदनाम करने की साजिश हो रही है.

Also Read: Bigg Boss 16: सलमान खान के शो से बाहर हुई सौंदर्या शर्मा, गौतम विग संग अपने रिश्ते को लेकर कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >