Shaka Laka Boom Boom के 'संजू' अब दिखने लगे हैं ऐसे, जानिए क्या करते हैं अब किंशुक वैद्य

टीवी शो ‘शाका लाका बूम बूम’ आपको याद होगा. शो में संजू का किरदार किंशुक वैद्य ने निभाया था. अब किंशुक बड़े हो गए है औऱ काफी स्मार्ट दिखने लगे है. चलिए आपको बताते है वो इन दिनों क्या कर रहे है.

टीवी शो ‘शाका लाका बूम बूम’ में संजू का किरदार किंशुक वैद्य ने निभाया था. अब वो काफी बड़े हो गए है और अब काफी स्मार्ट दिखने लगे है. किंशुक अब 28 साल के हो गए है और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है.

किंशुक वैद्य इन दिनों सीरियल वो तो है अलबेला में नजर आ रहे है. इसमें वो शाहीर शेख के छोटे भाई बने है, जो उनकी हर बात मानते है. ये शो दर्शकों को काफी पसन्द आ रहा है.

अजय देवगन की फिल्म राजू चाचा में किंशुक नजर आ चुके है. इसके अलावा एक्टर राधा कृष्ण, एक रिश्ता साझेदारी में भी नजर आ चुके है. वो एक्टिंग के फील्ड में सक्रिय है.

किंशुक स्मार्टनेस के मामले में बॉलीवुड एक्टर को कड़ी टक्कर देते है. इंस्टाग्राम पर उन्हें 206K लोग फॉलो करते है और उन्होंने अबतक 700 से ज्यादो पोस्ट किए है.

किंशुक का शो शाका लाका बूम-बूम काफी हिट रहा थआ. इसमें उनके पास एक मैजिक पेंसिल था, जिससे वो कुछ भी बनाते थे तो वो सच हो जाता था. इसमें उनके साथ हंसिका मोटवानी और जेनिफर विंगेट भी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >