Corona के खिलाफ विश्व मंच पर बोले Shahrukh, ‘अब वक्त है एक्शन करने का…’

shahrukh khan ने दुनिया भर के लोगों से कहा अब ये वक्त एक्शन लेने का है और कैसे इस कोरोनावायरस की स्थिति से निपटा जाये उसके लिए सुझाव भी दिये.

One World: Together At Home: कोरोना वायरस महामारी से लड़ रहे अग्रिम मोर्चे पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना और उत्साह वर्धन करने के लिए ‘वन वर्ल्‍ड : टुगेदर एट होम’ (One World: Together at Home) 19 अप्रैल को प्रसारित किया गया. इस कॉन्‍सर्ट में नामचीन कलाकारों ने परफॉर्म किया. इसमें भारतीय सितारे शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा ने भी परफॉर्म किया. इस दौरान किंग खान ने दुनिया भर के लोगों से कहा अब ये वक्त एक्शन लेने का है और कैसे इस कोरोनावायरस की स्थिति से निपटा जाये उसके लिए सुझाव भी दिये.

Also Read: One World Together at Home: लेडी गागा, प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख सहित एक मंच पर होंगे ये सितारे, यहां देख पायेंगे LIVE Concert

शाहरुख खान ने कहा, भारत हमारे इतिहास में अपनी सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक का सामना कर रहा है. एक अरब से अधिक नागरिकों की आबादी के बीच COVID -19 की ताकत देश पर नकारात्मक प्रभाव डाल रही है. इसके साथ ये भी कहा कि, यह दुनिया के बाकी हिस्सों को प्रभावित कर रहा है.

किंग खान ने आगे कहा, इस संकट से जूझने में हमें समय लगने वाला है, और इससे लड़ने के लिए एक्शन लेना बहुत जरूरी है. अभी मैं लोगों की एक टीम के साथ काम कर रहा हूं ताकि जरुरी इक्विपमेंट्स, क्वारंटाइन सेंटर, भोजन और आवश्यक चीजें मरीजों तक पहुंचा सकूं. लेकिन दुनिया भर में फैले इस महामारी को हराने के लिए दुनिया को एक साथ आना होगा.

वहीं, शाहरुख खान ने लोगों से अपील करते हुए कहा आप पता करें आप किस तरह से लोगों की इस समय मदद कर सकते है. उन्होंने कहा आप विश्व और निजी क्षेत्र के नेताओं से संपर्क कर कह सकते हैं कि वो डब्ल्यूएचओ के सॉलिडैरिटी रिस्पांस फंड में योगदान जारी रखें. इससे उन लोगों की मदद होगी जिन्हें इसकी सबसे सख्त जरूरत है. भारत आज रात हम एक दुनिया हैं आई लव यू. मजबूत रहो.

वहीं, इस शो में शाहरुख खान के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी नजर आई. उन्होंने कोरोनो वायरस प्रकोप की स्थिति में शरणार्थी शिविरों के संघटन के बारे में लोगों को जागरूक किया.

इस शो में ‘वन वर्ल्‍ड : टुगेदर एट होम’ कॉन्‍सर्ट में म्‍यूजिक दुनिया की नामचीन हस्तियां एल्टन जॉन (Elton John), पॉल मेकार्टनी (Paul McCartney), टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift), बिली इलिश (Billie Eilish) के साथ-साथ लेडी गागा ने भी परफॉर्म किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >