Aryan Khan Drug Case: आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज

Aryan Khan Drug Case: सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की मुसीबतें लगातार बढ़ती जा रही है. आर्यन बीते 3 अक्टूबर से अपने घर नहीं गए हैं. अब उन्हें कोर्ट से फिर बड़ा झटका लगा है. एनडीपीएस की विशेष अदालत ने शाहरुख खान के बेटे की जमानत याचिका खारिज कर दी है.

सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की मुसीबतें लगातार बढ़ती जा रही है. आर्यन बीते 3 अक्टूबर से अपने घर नहीं गए हैं. अब उन्हें कोर्ट से फिर बड़ा झटका लगा है. एनडीपीएस की विशेष अदालत ने शाहरुख खान के बेटे की जमानत याचिका खारिज कर दी है. आर्यन के वकील अब बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख करेंगे. इस वक्त स्टॉर किड ड्रग्स मामले में आर्थर रोड जेल में बंद हैं.

इससे पहले बीते 14 अक्टूबर को न्यायाधीश वीवी पाटील ने सुनवाई के बाद जमानत अर्जी पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. जिसके बाद दशहरा आ गया, नतीजन आर्यन खान को 6 और दिन जेल में गुजारने पड़े.

Also Read: Cruise Ship Drugs Case: इस वजह से जेल में आर्यन खान की बढ़ाई गई सुरक्षा, स्पेशल बैरक में किया गया शिफ्ट

सूत्रों की मानें तो शाहरुख खान और गौरी खान के लाडले जेल में डरे-सहमे से रहते हैं. न तो वो ठीक से खाना खाते हैं, न ही वहां का पानी पी रहे हैं. वह एक कोने में चुपचाप बैठे रहते हैं. हाल ही में आर्यन के स्वास्थ्य को देखते हुए उनकी सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया था.

एनसीबी की ओर से बीते 3 अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रहे कॉर्डेलिया क्रूज से आर्यन खान को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद एनसीबी ने आर्यन खान को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया था, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत के लिए भेज दिया गया. इस वक्त आर्यन खान आर्थर रोड जेल में बंद है.

Also Read: आर्यन खान की गिरफ्तारी पर जावेद अख्तर का बयान- हाई प्रोफाइल होने की कीमत चुका रहा बॉलीवुड

मुंबई क्रूज डग्स पार्टी मामले में आर्यन खान की आज सुनावाई होनी है. इससे पहले एक और बड़ा खुलासा हुआ है. एनसीबी को आर्यन की चेट से एक बॉलीवुड अभिनेत्री से बातचीत मिली है. चैट्स में नशे को लेकर बातचीत हो रही थी. जिसके बाद कोर्ट में इन सबूतों को सौंपा गया है.

Posted By Ashish Lata

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >