CoronaVirus: इस खास अंदाज में शाहरुख खान दे रहे कोरोना से बचने का IDEA, देखें VIDEO

Shahrukh Khan- बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कोरोना वायरस से दूर रहने और इसके लक्षणों को बारे में बता रहे है.

मुंबई: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कोरोना वायरस (CoronaVirus) से दूर रहने और इसके लक्षणों को बारे में बता रहे है. यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है.

दरअसल, शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने फिल्मी अंदाज में बताया है कि कोरोना वायरस से कैसे बचकर रहा जा सकता है. इसमें शाहरुख खान अपने किचन में दिख रह हैं. पहले वह लोगों से उनके घरों में रहने की अपील करते हैं और फिर ये वीडियो शुरु होता है.

इस वीडियो में शाहरुख की कई फिल्मों के सीन्स दिखेंगे, जिनके जरिए वह लोगों के बीच जागरूकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. वीडियो में वह सबसे पहले सर्दी-खांसी का जिक्र करते हैं. इसे बाद उनके ऊपर फिल्माया गया गाना ‘सर्दी खांसी ना मलेरिया हुआ ये गया यारों इसको लवेरिया हुआ’. इसके बाद जब वो थकान की बात करते हैं, कमजोरी बात करते हैं तो ‘कल हो ना हो’ के विजुअल दिखाए जाते हैं. इसी तरह जब अकेले में रहने की बात करते हैं तो उनके ‘जीरो’ फिल्म के विजुअल्स दिखाई देते हैं.

आगे जब शाहरुख गले में परेशानी की बात करते हैं तो ‘बादशाह’ फिल्म के कुछ विजुअल्स दिखाए जाते हैं. इनमें वो चिल्लाने की कोशिश करते हैं पर चिल्ला नहीं पाते. इसके बाद हाथ मिलाने की बात होती तो उन्हीं की फिल्म के कुछ विजुअल्स दिखाए जो हैं जब सोशल डिस्टेंसिंग बात की जाती है तब उनके लोगों के बीच घूमने के विजुअल्स सामने आते हैं. इसी तरह जब बात पब्लिक ट्रांसपोटेशन की होती है तो वे ‘चल छैंया-छैंया’ करते ट्रेन की छत पर दिखते हैं. बाद में वो खुद कहते हैं कि आपको इस तरह से कुछ भी नहीं करना है. ये सब फिल्मी था.

उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘इंशाअल्लाह जनता कर्फ्यू हमें वायरस से बचने में मदद करेगा लेकिन लेकिन हमें इसे दोबारा भी करना पड़ सकता है. ताली बजाने से सभी में जोश आया. फिर भी एक बार दोबारा याद दिला दूं कि बचाव कैसे करना है. कृपया इसे गलत ना लें. जो भी लोग आज काम कर रहे हैं- मैं आपका बहुत आभारी हूं. धन्यवाद.’

बता दें कि कोरोना के चपेट में भारत में अब तक 498 लोग आ चुके हैं. इस बीमारी से 9 लोगों की मौत हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >