Shah Rukh Khan: शाहरुख खान को मिला नेशनल अवॉर्ड, लेकिन इनाम की रकम मिलेगी आधी, जानें क्या है वजह

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने फिल्म ‘जवान’ के लिए अपना पहला नेशनल अवॉर्ड जीता. हालांकि पुरस्कार राशि 2 लाख के बजाय 1 लाख रुपये मिली, जानें क्या है इसके पीछे का कारण?

Shah Rukh Khan: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल का शानदार करियर पूरा करने के बाद आज शाहरुख खान को उनकी फिल्म ‘जवान’ के लिए पहला नेशनल अवॉर्ड मिला. अवॉर्ड लेने के लिए शाहरुख दिल्ली पहुंचे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से अपने पुरस्कार को रिसीव किया. इस खास मौके पर उन्हें रानी मुखर्जी, विक्रांत मैसी और साउथ सुपरस्टार मोहनलाल के साथ बैठे देखा गया. लेकिन एक बात है जो फैंस को काफी ज्यादा चौंका रही है कि आखिर शाहरुख खान को इनाम की आधी रकम ही क्यों मिलेगी.

बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड और इनामी राशि

नेशनल अवॉर्ड जीतने के साथ कलाकारों को सम्मान के अलावा मेडल, सर्टिफिकेट और इनामी राशि भी मिलती है. शाहरुख खान ने बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल कैटेगरी में अवॉर्ड जीता. हालांकि, उन्हें 2 लाख रुपये के बजाए 1 लाख रुपये ही इनाम के तौर पर मिलेंगे. इसके पीछे वजह है कि विक्रांत मैसी भी इस अवॉर्ड को अपनी फिल्म ‘12वीं फेल’ के लिए साझा कर रहे हैं. नेशनल अवॉर्ड्स के नियमों के मुताबिक अगर दो कलाकार एक अवॉर्ड साझा करते हैं, तो इनाम की राशि भी आपस में बांटी जाती है. मेडल और सर्टिफिकेट अलग-अलग दिए जाते हैं.

अन्य सितारे भी साझा कर रहे अवॉर्ड

इस साल शाहरुख और विक्रांत के अलावा कई अन्य कलाकार भी अपने अवॉर्ड साझा कर रहे हैं. बेस्ट स्क्रीनप्ले कैटेगरी में तेलुगू फिल्म ‘बेबी’ और तमिल फिल्म ‘पार्किंग’ दोनों विजेता बनीं. बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवॉर्ड गुजराती फिल्म ‘वश’ की जानकी बोदीवाला और तमिल फिल्म ‘Ullozhukku’ की उर्वशी को मिला. बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट अवॉर्ड सुकृति वेणु बंदरेद्दी (‘गांधी तथा चेट्टू’), कबीर खंदारे (‘जिप्सी’) और तृषा थोसार, श्रीवानस और भार्गव (‘नाल 2’) को दिया गया.

यह भी पढ़ें: 71st National Film Awards: शाहरुख-रानी ने जीता नेशनल अवॉर्ड, मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >