आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने के लिए साथ आए शाहरुख खान और एआर रहमान, खास म्यूजिक वीडियो का बनेंगे हिस्सा

शाहरुख खान और एआर रहमान एक खास म्यूजिक वीडियो के लिए साथ आए हैं, जो महान गायिका आशा भोसले को समर्पित है. यह प्रोजेक्ट आशा जी की संगीत विरासत को सलाम करता है.

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान एक बार फिर अपने फैंस को खास सरप्राइज देने वाले हैं. इस बार वह किसी फिल्म में नहीं, बल्कि दिग्गज गायिका आशा भोसले को समर्पित एक खास म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे. इस प्रोजेक्ट को मशहूर संगीतकार एआर रहमान तैयार कर रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शाहरुख खान के इस प्रोजेक्ट से जुड़ने की जानकारी दी और उनका शुक्रिया अदा किया.

AR RAHMAN THANKS SHAHRUKH: एआर रहमान ने शाह रुख खान के लिए लिखी दिल की बात

एआर रहमान ने अपने X अकाउंट पर शाहरुख खान के लिए एक खास संदेश शेयर किया. उन्होंने बताया कि शाह रुख ने आशा भोसले को समर्पित इस म्यूजिक वीडियो का हिस्सा बनने के लिए हामी भरी है. संगीतकार ने लिखा, “आशा भोसले जी के ट्रिब्यूट म्यूजिक वीडियो का हिस्सा बनने के लिए राजी होने पर शाहरुख खान का दिल से शुक्रिया.” शाहरुख खान का इस प्रोजेक्ट से जुड़ना इसलिए भी खास है, क्योंकि यह वीडियो भारतीय संगीत की दिग्गज आवाज आशा भोसले की याद और उनकी शानदार विरासत को समर्पित है.

Asha Bhosle Special Project : आशा भोसले के साथ शुरू हुआ था एआर रहमान का यह खास प्रोजेक्ट

एआर रहमान ने इससे पहले जून में इस ट्रिब्यूट सॉन्ग का टीजर शेयर किया था. इसमें गाने की मेकिंग से जुड़े कई खूबसूरत पल देखने को मिले थे. अलग-अलग कलाकार और म्यूजिशियन आशा भोसले की संगीत यात्रा को अपने अंदाज में सलाम करते नजर आए. इस प्रोजेक्ट की सबसे भावुक झलक आशा भोसले की खुद की मौजूदगी थी. वह गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान स्टूडियो में एआर रहमान और दूसरे कलाकारों के साथ नजर आई थीं.

AR Rahman’s Voice : आशा भोसले के खास ट्रिब्यूट सॉन्ग में एआर रहमान ने भी दी अपनी आवाज

आशा भोसले को समर्पित इस गाने में एआर रहमान ने भी अपनी आवाज दी है. उन्होंने बताया था कि इस प्रोजेक्ट का विचार उस समय आया था, जब आशा भोसले उनके साथ मौजूद थीं. उनका सपना था कि आशा जी खुद इस प्यार और सम्मान को महसूस कर सकें. अब शाहरुख खान के जुड़ने के बाद इस खास म्यूजिक वीडियो को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. हालांकि, अभी इसके पूरे गाने की रिलीज डेट सामने नहीं आई है.

Asha Bhosle Death : 92 साल की उम्र में हुआ आशा भोसले का निधन

आशा भोसले का 12 अप्रैल को 92 साल की उम्र में निधन हो गया था. उनके निधन की वजह मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर बताई गई थी. मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया. उनके अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे थे. अब ए.आर. रहमान का यह खास म्यूजिक वीडियो आशा भोसले की यादों और उनकी संगीत विरासत को एक बार फिर दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश है.

ये भी पढ़ें: ‘प्रीता’ की विदाई के बाद टीवी पर नई पारी, क्या ‘अनुपमा’ के अनुज संग वापसी कर नया इतिहास रचेंगी श्रद्धा आर्या?

ये भी पढ़ें: Vimal Elaichi विज्ञापन पर FDA सख्त, शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को भेजा नोटिस


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >