Seher Hone Ko Hai: टीवी एक्ट्रेस माही विज ने करीब 10 साल बाद छोटे पर्दे पर वापसी करते हुए ‘सहर होने को है’ में अहम भूमिका निभाई थी. इस शो में उनका सफर अब खत्म हो गया है. शो को अलविदा कहते हुए माही विज ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने पोस्ट में क्या लिखा, इसके बारे में बताते हैं.
शो को अलविदा कहते हुए भावुक हुईं माही विज
माही विज ने अपने पोस्ट में लिखा, “आज जब मैं इस किरदार, इस कमरे और उस सफर को अलविदा कह रही हूं, जो मेरी जिंदगी का एक बेहद खास हिस्सा बन गया था, तो अपने साथ अनगिनत खूबसूरत यादें लेकर जा रही हूं. मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहती हूं जिन्होंने इस किरदार को गढ़ने में मेरी मदद की. मेरे निर्देशक, निर्माता, क्रिएटिव टीम, साथी कलाकार, क्रू मेंबर्स और कलर्स टीवी की पूरी टीम का मैं दिल से शुक्रिया अदा करती हूं. अब जब मैं आगे बढ़ रही हूं, तो ये खूबसूरत यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी. और हां, मैं ‘कौसर’ को बहुत याद करूंगी. अलविदा.”
को-स्टार ऋषिता कोठारी ने भी जताया प्यार
माही विज की पोस्ट पर उनकी ऑनस्क्रीन बेटी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ऋषिता कोठारी ने भी भावुक कमेंट किया. ऋषिता ने लिखा, “मुझे समझ नहीं आ रहा कि कहां से शुरुआत करूं. इतना गर्मजोशी से स्वागत करने और हमेशा खुशमिजाज रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. लखनऊ से फिल्म सिटी तक का यह सफर भावनाओं से भरा रोलर-कोस्टर रहा. प्यार, दोस्ती, उलझनें और वे मजेदार बातें, जो सिर्फ आप ही कर सकती हैं. कौसर, मेरी प्यारी अम्मी… मैं आपको बहुत प्यार करती हूं.”
माही विज का टीवी करियर रहा
माही विज ने ‘लागी तुझसे लगन’ में नकुशा और ‘बालिका वधू’ में नंदिनी जैसे किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. इसके अलावा वह अपने पति जय भानुशाली के साथ डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 5’ की विजेता भी रह चुकी हैं. माही ‘झलक दिखला जा 4’ और ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7’ जैसे लोकप्रिय रियलिटी शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं.
यह भी पढ़ें- Anupama की सफलता से तिलमिलाया प्रेम, गुस्से में दी उसे बर्बाद करने की धमकी
