Alliance: एक्स-हसबैंड सोहेल खान के साथ शो में एंट्री पर सीमा सजदेह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आप वहां हैं, तो थोड़ा सुकून है

Seema Sajdeh-Sohail Khan in Alliance: तलाक के बाद पहली बार सीमा सजदेह और सोहेल खान एक साथ रियलिटी शो 'अलायंस' में नजर आएंगे. शो में एंट्री से पहले सोहेल ने अपनी एक्स-वाइफ को एक खास सलाह दी. जानिए सीमा ने अपने रिश्ते और शो को लेकर क्या कहा.

Seema Sajdeh-Sohail Khan in Alliance: तलाक के बाद पहली बार सोहेल खान और उनकी एक्स-वाइफ सीमा सजदेह एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं. दोनों Prime Video के नए रियलिटी शो 'अलायंस' में नजर आएंगे. सोहेल पहले ही शो में एंट्री कर चुके हैं, जबकि अब सीमा भी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर घर में कदम रखने वाली हैं. खास बात यह है कि दोनों एक ही छत के नीचे रहेंगे और एक-दूसरे के खिलाफ गेम खेलते हुए दिखाई देंगे. ऐसे में फैंस की नजर इस बात पर है कि शो के दौरान दोनों की बॉन्डिंग कैसी देखने को मिलेगी.

Sohail Khan Advice: शो में जाने से पहले एक्स-वाइफ को क्या बोले सोहेल?

सोहेल और सीमा, फोटो- इंस्टाग्राम

सीमा सजदेह ने India Today को दिए इंटरव्यू में बताया कि 'अलायंस' में एंट्री लेने से पहले उनकी और सोहेल खान की बातचीत हुई थी.उस दौरान सोहेल ने उन्हें सिर्फ एक सलाह दी. उन्होंने कहा, "डोंट गेट बुलीड." यानी किसी के दबाव में मत आना. इस पर सीमा ने हंसते हुए जवाब दिया, "ठीक है, आप तो वहां हैं." सीमा ने बताया कि सोहेल के शो में होने से उन्हें थोड़ी सुकून है.

Seema-Sohail Bond: तलाक के बाद भी नहीं बदला रिश्ता

सीमा ने कहा कि गेम अपनी जगह है, लेकिन उनका रिश्ता उससे कहीं बड़ा है. उन्होंने बताया कि दोनों अपने बेटों निर्वाण और योहान के माता-पिता हैं और यह रिश्ता कभी नहीं बदल सकता. सीमा ने कहा कि अगर गेम की वजह से उनके रिश्ते में कोई बदलाव आया, तो उन्हें खुद सबसे ज्यादा हैरानी होगी.

Alliance Show: सीमा को क्यों पसंद आया यह शो?

सीमा सजदेह ने बताया कि उन्हें 'अलायंस' का कॉन्सेप्ट बहुत पसंद आया. उनके मुताबिक, यह बाकी रियलिटी शोज की तरह निजी जिंदगी के विवाद दिखाने वाला शो नहीं है. इसमें टीमवर्क, रणनीति और गेम पर ज्यादा फोकस किया गया है. उन्होंने कहा कि अगर कोई इस शो को जीतना चाहता है, तो उसे अकेले नहीं बल्कि पूरी टीम के साथ मिलकर खेलना होगा.

Alliance Show Contestants: कौन-कौन आएगा नजर?

'अलायंस' को कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं. शो में कुशाल टंडन, मिनी माथुर, जैद दरबार, नीति टेलर, निखिल चिनापा जैसे कई सितारे पहले से मौजूद हैं. वहीं आने वाले एपिसोड में सीमा सजदेह और अली गोनी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री करने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: प्राइम वीडियो पर Alliance बना नंबर 1 ट्रेंडिंग शो, दर्शकों को पसंद आ रहा गेम फॉर्मेट

यह भी पढ़ें: Mismatched Season 4: खत्म हुआ इंतजार, डिंपल-ऋषि की लव स्टोरी के आखिरी चैप्टर की शूटिंग शुरू


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >