Second Case of Seetharam On OTT: एक-एक कर मर रहे लोग, हादसा या साजिश? 'सेकंड केस ऑफ सीताराम' की पूरी कहानी OTT पर देखें

Second Case of Seetharam On OTT: विजय राघवेंद्र की फिल्म 'सेकंड केस ऑफ सीताराम' अब ओटीटी पर रिलीज हो गई है. जानिए इसकी कहानी, कास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल.

Second Case of Seetharam On OTT: ‘सेकंड केस ऑफ सीताराम’ अब थिएटर के बाद OTT पर रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में विजय राघवेंद्र लीड रोल में नजर आते हैं. यह फिल्म पहले 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब आज, 17 अप्रैल 2026 से Amazon Prime Video पर स्ट्रीम हो रही है. अच्छी बात यह है कि यह फिल्म सिर्फ कन्नड़ ही नहीं, बल्कि हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में भी उपलब्ध है. ऐसे में आइए, इसे देखने से पहले फिल्म से जुड़ी कुछ जरूरी बातें जान लेते हैं.

यह फिल्म किसकी सीक्वल है?

यह फिल्म ‘सीताराम बिनॉय केस नंबर 18’ का सीक्वल है. पहले पार्ट में एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर की कहानी दिखाई गई थी और अब यह कहानी आगे बढ़ती है.

कहानी क्या है?

इस बार कहानी अनेगड्डे नाम के एक शहर में सेट है, जहां अचानक कई लोगों की मौत होने लगती है. शुरुआत में ये केस अलग-अलग लगते हैं, लेकिन धीरे-धीरे पता चलता है कि इन सबके पीछे कोई बड़ा राज छुपा हो सकता है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, शक एक सीरियल अपराधी की तरफ जाता है. इंस्पेक्टर सीताराम अपनी टीम के साथ मिलकर इस केस को सुलझाने की कोशिश करता है. हर बार जब लगता है कि केस खत्म हो गया, तभी एक नया मोड़ सामने आ जाता है, जिससे कहानी और भी दिलचस्प हो जाती है.

कास्ट और मेकर्स

फिल्म में विजय राघवेंद्र के अलावा गोपालकृष्ण देशपांडे और उषा भंडारी भी भी अहम रोल में हैं. वहीं, इस फिल्म को देवीप्रसाद शेट्टी ने डायरेक्ट किया है और उन्होंने ही इसे प्रोड्यूस भी किया है, साथ में सात्विक हेब्बर का भी सहयोग है.

क्यों देखें?

अगर आपको क्राइम, मिस्ट्री और पुलिस इन्वेस्टिगेशन वाली फिल्में पसंद हैं, तो यह फिल्म आपके लिए है.

यह भी पढ़ें: 5 Reasons To Watch Matka King: विजय वर्मा की ‘मटका किंग’ क्यों है देखने लायक? जानिए 5 वजहें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >