5 Reasons To Watch Matka King: प्राइम वीडियो पर आज, 17 अप्रैल को विजय वर्मा की नई वेब सीरीज ‘मटका किंग’ रिलीज हो गई है. यह एक क्राइम-ड्रामा सीरीज है, जो अपने स्ट्रॉन्ग कैरेक्टर्स, इमोशन और पावरफुल परफॉर्मेंस की वजह से चर्चा में बनी हुई है.
अगर आप कुछ नया और इंटरेस्टिंग देखना चाहते हैं, तो यह सीरीज आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं इसे देखने की 5 बड़ी वजहें.
कहानी कैसी है?
सीरीज की कहानी ब्रिज भट्टी नाम के कपास व्यापारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो धीरे-धीरे जुए की दुनिया में बड़ा नाम बन जाता है. उसकी जिंदगी में पैसा और पावर तो आता है, लेकिन इसके साथ कई मुश्किलें और रिश्तों में बदलाव भी आते हैं.
कहानी में असली और काल्पनिक घटनाओं को मिलाकर दिखाया गया है, जिससे यह और भी रियल लगती है. हर एपिसोड के अंत में कुछ ऐसा होता है कि आप अगले एपिसोड को देखने के लिए एक्साइटेड हो जाते हैं.
क्यों देखनी चाहिए ‘मटका किंग’?
- विजय वर्मा की शानदार परफॉर्मेंस
इस सीरीज की सबसे बड़ी ताकत विजय वर्मा की एक्टिंग है. उन्होंने ब्रिज भट्टी के किरदार को बहुत ही नैचुरल और दमदार तरीके से निभाया है. वह एक आम आदमी से ताकतवर इंसान बनने का सफर बहुत अच्छे से दिखाते हैं. उनके एक्सप्रेशन, बॉडी लैंग्वेज और डायलॉग डिलीवरी सब कुछ शानदार है.
- सपोर्टिंग कास्ट ने भी जीता दिल
सीरीज में सई ताम्हणकर, कृतिका कामरा, गिरीश कुलकर्णी और सिद्धार्थ जाधव जैसे कलाकार हैं. हर एक कलाकार ने अपने किरदार को अच्छे से निभाया है. खासकर पत्रकार के रोल में गिरिश कुलकर्णी और दोनों महिला किरदारों ने कहानी में इमोशन और गहराई जोड़ी है.
- डायरेक्शन और स्टोरी टेलिंग
नागराज मंजुले का डायरेक्शन इस सीरीज को खास बनाता है. उन्होंने कहानी को बहुत ही सिंपल लेकिन असरदार तरीके से दिखाया है. वह ब्रिज की जिंदगी और उसके गेम को असली घटनाओं के साथ जोड़ते हैं, जिससे कहानी और भी दिलचस्प बन जाती है.
- हर एपिसोड में सस्पेंस
इस सीरीज की एक बड़ी खासियत यह है कि हर एपिसोड के अंत में सस्पेंस बना रहता है. आप सोचते रह जाते हैं कि आगे क्या होगा और यही चीज आपको पूरे 8 एपिसोड तक जोड़े रखती है.
- इमोशन, रिश्ते और रियल लाइफ टच
यह सिर्फ एक क्राइम सीरीज नहीं है, बल्कि इसमें रिश्तों की कहानी भी है. ब्रिज की पर्सनल लाइफ, उसका प्यार, उसकी गलतियां, सब कुछ दिखाया गया है. हालांकि कुछ जगहों पर कहानी थोड़ी प्रेडिक्टेबल लगती है, लेकिन इमोशन इसे बैलेंस कर देते हैं.
यह भी पढ़ें: Friday South OTT Releases: इस शुक्रवार बोरियत को कहें बाय और एंटरटेनमेंट को कहें हाय, आ रहे हैं साउथ के मजेदार कंटेंट
