कैफे नहीं चला तो क्या होगा? ‘अनुपमा’ में बढ़ी टेंशन, माही का फैसला चौंकाने वाला

Anupama: आज के एपिसोड में अनुपमा अपने कैफे को चलाने के लिए मेहनत करती दिखती हैं, लेकिन कस्टमर नहीं आते. वहीं माही को घर और कंपनी से निकालने की कोशिश होती है.

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, सावी की याद में दीप जलाती हैं. वह कैफे में कस्टमर्स का इंतजार करती हैं, लेकिन शाम तक कोई भी ग्राहक नहीं आता. इस पर जया निराश हो जाती हैं. अनु सबको समझाती हैं कि जैसे एक दीपक अंधेरा दूर करता है, वैसे ही उम्मीद बनाए रखना जरूरी है. वह बंकू, दिग्विजय और बोस से भी हिम्मत न हारने के लिए कहती हैं. दिग्विजय पुराने दिनों को याद करते हैं, जब कैफे में कस्टमर्स की भीड़ लगी रहती थी और सावी हर कस्टमर को खास महसूस कराती थी. दिग्विजय कहता है कि अब उन्हें कस्टमर का इंतजार करना पड़ रहा है.

माही पर गुस्सा होगी मोटी बा

दिग्विजय खुद को दोषी मानते हैं कि उसने कैफे दोबारा खोलने का फैसला लिया. अनुपमा हार नहीं मानती और कैफे को प्रमोट करने का नया प्लान बनाती हैं. दूसरी ओर, वसुंधरा माही को घर से निकालने का फैसला लेती हैं. माही पर डिजाइन चोरी करने का आरोप लगाया जाता है, लेकिन वह साफ कहती हैं कि उन्होंने वही डिजाइन इस्तेमाल किए हैं जिन्हें कोठारी परिवार ने पहले ही रिजेक्ट कर दिया था. गौतम, वसुंधरा को माही के खिलाफ भड़काता है. इस पर वसुंधरा माही को कंपनी से निकालने का फैसला लेती है. माही गुस्से में आकर ऐलान करती हैं कि वह एक दिन अपना खुद का ब्रांड बनाएंगी. साथ ही वह गौतम को तलाक के लिए तैयार रहने को कहती हैं.

बा और बाबूजी ने अनु से बोला झूठ

कैफे को चलाने के लिए अनुपमा और बंकू मिलकर पोस्टर लगाते हैं और सोशल मीडिया पर प्रमोशन करने की कोशिश करते हैं. वहीं, लीला और हसमुख अपनी-अपनी तकलीफें छिपाते नजर आते हैं. लीला पैर के दर्द से परेशान हैं, लेकिन हसमुख से छिपाती हैं. वहीं हसमुख भी अपनी परेशानी उनसे छिपाते हैं.अनुपमा को एक बुरा सपना आता है, जिसमें वह देखती हैं कि लीला और हसमुख के साथ गलत व्यवहार हो रहा है. वह तुरंत उन्हें फोन कर सच जानने की कोशिश करती हैं, लेकिन दोनों उन्हें सच्चाई नहीं बताते.

यह भी पढ़ें- Anupama में होगी इस शख्स की एंट्री, क्या बनेगा अनु का सपोर्ट सिस्टम?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >