नेट ड्रेस पहन सपना चौधरी ने दिखाई कातिलाना अदाएं, हर तस्वीर में बरपा रही कहर

Sapna Choudhary Glamorous Photos: आपने सपना चौधरी को अक्सर सलवार-सूट और देसी अंदाज में देखा होगा, लेकिन इस बार उनका ग्लैमरस अवतार इंटरनेट पर छाया हुआ है. नेट ड्रेस में सपना ने ऐसी कातिलाना अदाएं दिखाई हैं कि हर तस्वीर पर फैंस दिल हार बैठे हैं.

Sapna Choudhary: पति संग विवाद और घरेलू हिंसा के आरोपों को लेकर सपना चौधरी सुर्खियों में हैं. हालांकि इस बार वजह उनका पर्सनल लाइफ नहीं, बल्कि उनका ग्लैमरस अंदाज है. हाल ही में हरियाणवी क्वीन ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह क्रूज पर समुद्र के बीच स्टाइलिश अंदाज में पोज देती नजर आईं. ग्लैमरस लुक में सपना का बदला हुआ अंदाज फैंस को काफी पसंद आया. हमेशा सलवार-सूट में दिखाई देने वाली सपना के बेहद ग्लमैरस फोटोज आपको दिखाते हैं.

Sapna Choudhary Glamorous Photos: व्हाइट ड्रेस में दिखीं बेहद खूबसूरत सपना चौधरी

इस तस्वीर में सपना चौधरी बेहद स्टाइलिश और एलिगेंट लुक में नजर आ रही हैं. हमेशा देसी अंदाज में दिखाई देने वाली सपना का यह मॉडर्न अवतार फैंस का ध्यान खींच रहा है. खुले बाल, हल्का मेकअप और सनग्लासेस उनके पूरे लुक को और भी क्लासी बना रहे हैं. सपना ने व्हाइट कलर की नेट डिजाइन वाली स्लिट ड्रेस पहनी है, जो उन्हें बेहद ग्लैमरस लुक दे रही है. तस्वीर में सपना स्विमिंग पूल के किनारे खड़ी होकर शानदार पोज देती नजर आ रही हैं.

Sapna choudhary glamorous photos, photo- instagram

Sapna Choudhary In Black Dress: ब्लैक आउटफिट में दिखा बोल्ड और रॉयल अंदाज

इस तस्वीर में सपना चौधरी का बेहद ग्लैमरस और बोल्ड लुक देखने को मिल रहा है. ब्लैक कलर के आउटफिट में वह काफी कॉन्फिडेंट और स्टाइलिश नजर आ रही हैं. सपना ने ब्लैक लेस और नेट डिजाइन वाली फुल स्लीव्स ड्रेस पहनी है. साथ ही ब्लैक ग्लव्स और मैचिंग एक्सेसरीज उनके लुक को और भी आकर्षक बना रहे हैं. तस्वीर में सपना कैमरे के सामने शानदार पोज देती नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने हाथ को चेहरे के पास रखकर फोटोज क्लिक करवाया है.

Sapna choudhary glamorous photos, photo- instagram

Sapna Choudhary In Pastel Green Dress: पेस्टल ग्रीन आउटफिट में दिखीं बेहद एलिगेंट

इस तस्वीर में सपना चौधरी पेस्टल ग्रीन आउटफिट में किसी बॉलीवुड हसीना से कम नहीं लग रही. सपना ने स्टाइलिश क्रॉप टॉप पहना है. इसके साथ मैंचिग स्कर्ट उनके पूरे आउटफिट को ग्लैमरस टच दे रहा है. तस्वीर में सपना बेहद कॉन्फिडेंस के साथ कैमरे की तरफ पोज देती नजर आ रही हैं.

यह भी पढ़ें- Sapna Choudhary Dance: सपना चौधरी ने किया गदर डांस, हरियाणवी डांसर की अदाएं देख दीवाने हुए, देखें VIDEO

यह भी पढ़ें-– Sapna Choudhary Dance: सपना चौधरी ने स्टेज पर मचाया गदर, ठुमकों से लूटी महफिल, देखें VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >