सपना चौधरी के सॉन्ग 'Chakki Niche Bhoot' का चला जादू, इस बात की शिकायत करती दिखीं हरियाणवी डांसर

सपना चौधरी का नया गाना 'Chakki Niche Bhoot' सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस गाने में वो अपने पिया से शिकायत करती नजर आ रही हैं.

‘Chakki Niche Bhoot’ Song : सपना चौधरी का नया गाना ‘Chakki Niche Bhoot’ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस गाने में सपना चौधरी का हटके अंदाज देखने को मिल रहा है. सपना चौधरी और रेणुका पवार का ये गाना 20 जून को रिलीज हुआ था और इस गाने को अभी भी सर्च किया जा रहा है. इस गाने पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं. इस गाने में आप देखेंगे कि सपना चौधरी के घर में भूत घुस आया है और वो बहुत ज्यादा डर गई है. वो इस बात शिकायत अपने पिया से करती दिख रही हैं. सपना चौधरी अपने देसर अंदाज से एक बार फिर फैंस का दिल जीत रही हैं. इस गाने को अब तक 3,663,132 व्यूज मिल चुके हैं जो बढ़ता ही जा रहा है. वहीं, सपना चौधरी के डांस वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते है. सपना को इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते है. देसी क्वीन के पुराने डांस वीडियोज आए दिन इंटरनेट पर धूम मचाते रहते है. सपना अपने लुक्स और ग्लैमरस फोटोशूट से भी लाइमलाइट में बनी रहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >