सड़क हादसे में मलयालम अभिनेता संतोष नायर का निधन, इंडस्ट्री में शोक

Santhosh Nayar Death: मलयालम अभिनेता संतोष नायर का केरल में एक सड़क हादसे में निधन हो गया. उनकी कार की तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गई थी. अभिनेता ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था. उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री और फैंस में शोक की लहर है.

Santhosh Nayar Death: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है. जाने-मानें अभिनेता संतोष नायर का एक सड़क हादसे में निधन हो गया. बताया जा रहा है कि यह हादसा मंगलवार सुबह केरल के अडूर इलाके में हुआ. अभिनेता अपनी पत्नी राजलक्ष्मी के साथ कार से यात्रा कर रहे थे, तभी उनकी गाड़ी एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई. इस घटना के बाद फिल्म जगत और फैंस के बीच शोक का माहौल है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संतोष नायर की कार एमसी रोड पर पुदुस्सेरी के पास अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई. सामने से आ रहे पार्सल ट्रक से टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया.

अस्पताल में तोड़ा दम

घायल अवस्था में संतोष नायर को अडूर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. वहीं उनकी पत्नी राजलक्ष्मी गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं और उनका इलाज जारी है. हादसे में ट्रक चालक को भी चोटें आई हैं.

100 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

संतोष नायर मलयालम सिनेमा का एक लोकप्रिय चेहरा थे. उन्होंने अपने अभिनय करियर में 100 से अधिक फिल्मों और कई टीवी धारावाहिकों में काम किया था. अलग-अलग किरदारों में उनकी दमदार अदाकारी को दर्शकों ने हमेशा पसंद किया. हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म Mohiniyattam को भी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था.

सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि

अभिनेता के निधन की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्मी सितारे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. कई कलाकारों ने उनके साथ बिताए पलों को याद करते हुए दुख जताया. फैंस का कहना है कि मलयालम इंडस्ट्री ने एक शानदार कलाकार को खो दिया है.

संतोष नायर के अचानक निधन से उनके परिवार, फैंस और फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है.

यह भी पढ़ें: ग्लैमर छोड़ अब स्टंट करेंगे औरी, ‘खतरों के खिलाड़ी’ में दिखेगा अलग अंदाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >