Sana Khan ने बेटे को दिया जन्म, खूबसूरत वीडियो शेयर कर ऊपर वाले का किया शुक्रिया, देखें VIDEO

Sana Khan Baby Boy: सना खान और अनस सैय्यद के घर ढेर सारी खुशियां आई हैं. एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है. कपल ने इस खुशखबरी को एक प्यारे से वीडियो के साथ शेयर किया, जिसमें लिखा था, अल्लाह की अमानत है.

टीवी एक्टर गौहर खान-जैद दरबार, शोएब इब्राहिम-दीपिका कक्कड़ के बाद, सना खान और अनस सैय्यद के घर किलकारियां गुंजी हैं. एक्ट्रेस ने प्यारे से बेटे को जन्म दिया है. कपल ने इंस्टाग्राम पर खास अंदाज में फैंस संग इस खुशखबरी को साझा किया और कहा, “अल्लाह हमें हमारे बच्चे के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ संस्करण बनाये. अल्लाह की अमानत है, बेहतरीन बनना है. JazakAllah, आपके प्यार और दुआ के लिए जिसने हमारी इस खूबसूरत यात्रा पर हमारे दिलों और सोल को खुश कर दिया. #सनाखान #अनासैयद #अल्हम्दुलिल्लाह #गर्वित माता-पिता.”

बेटे को सना खान ने दिया जन्म

कपल ने अपने बच्चे की आने की खुशी में एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें लिखा था, “अल्लाह ताला ने मुकद्दर लिखा और फिर उसको पूरा किया और आशा किया, और जब अल्लाह देता है, तो खुश और मुसर्रा के साथ देता है… तो अल्लाह ताला ने हमें बेटा दिया.” बता दें कि आज ही अनस धार्मिक हज से लौटे हैं और सना ने उनके ग्रैंड सेलिब्रेशन के लिए काफी तैयारियां की थी. हालांकि किसको पता था कि आज उन्हें प्यारा सा बेटा गिफ्ट के तौर पर मिल जाएगा.

सना ने छोड़ दिया था ग्लैमर वर्ल्ड

बॉलीवुड से लेकर टीवी में अपनी अच्छी खासी पहचान बनाने वाली सना खान ने अचानक इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था. उन्होंने साल 2020 में अनस सईद संग निकाह किया था. इससे पहले उनका नाम कोरियोग्राफर मेल्विन लुइस के साथ जुड़ा था. ब्रेकअप के बाद सना डिप्रेशन में चली गईं थी और, कुछ दिनों बाद, उन्होंने ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कहने के अपने फैसले की घोषणा की थी. इसके बाद, सना ने कहा कि वह अल्ला के रास्ते पर चलेंगी और सिर्फ इबादत करेंगी. हालांकि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अपनी डे-टूडे लाइफ की फोटोज शेयर करती हैं. कई बार सना को भक्तिमय भाषण सुनते हुए भी देखा जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >