10 साल का इंतजार, 8 IVF और फिर मिली गुड न्यूज, Sambhavna Seth बनीं जुड़वां बच्चों की मां

टीवी एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी के घर खुशियां आई हैं. लंबे इंतजार और कई मुश्किलों के बाद कपल सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने हैं.

टीवी एक्ट्रेस और व्लॉगर संभावना सेठ के घर खुशियां आ गई हैं. लंबे समय से बच्चे का इंतजार कर रहे संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी अब माता-पिता बन गए हैं. खास बात यह है कि उनके घर जुड़वां बच्चों ने जन्म लिया है. कपल को एक बेटा और एक बेटी का आशीर्वाद मिला है. यह खुशखबरी सामने आते ही फैंस और सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर दोनों को ढेर सारी बधाइयां देनी शुरू कर दीं.

सोशल मीडिया पर शेयर की गुड न्यूज

संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने सोशल मीडिया पर कुछ खूबसूरत और इमोशनल तस्वीरें शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी. तस्वीरों में दोनों अपने बच्चों को गोद में लिए नजर आ रहे हैं. माता-पिता बनने की खुशी उनके चेहरों पर साफ दिखाई दे रही है. इन तस्वीरों में से एक में संभावना काफी भावुक दिखाई दीं. उनकी आंखों में खुशी के आंसू भी नजर आए. यह पल उनके लिए बेहद खास था, क्योंकि वह लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रही थीं.

तस्वीरों के साथ शेयर किए गए कैप्शन में कपल ने लिखा, “इस साल दिवाली जल्दी आ गई। लक्ष्मी और गणेश दोनों हमारे घर आ गए. हमारी खुशी का ठिकाना नहीं है. हर हर महादेव.”

यहां देखें पोस्ट-

लंबे समय से कर रहे थे बच्चे का इंतजार

संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी काफी समय से माता-पिता बनना चाहते थे. इसके लिए उन्होंने कई कोशिशें कीं, लेकिन उन्हें बार-बार निराशा हाथ लगी.

दोनों ने अपनी IVF जर्नी के बारे में भी खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि बच्चे के लिए उन्हें कई बार इलाज कराना पड़ा, लेकिन हर बार उन्हें अच्छी खबर नहीं मिली.

एक इंटरव्यू में अविनाश ने बताया था कि यह समय संभावना के लिए काफी मुश्किल था. इलाज के दौरान उन्हें कई दवाइयां और इंजेक्शन लेने पड़े. कई बार उम्मीदें टूटने के बाद भी दोनों ने हार नहीं मानी और आखिरकार उनका सपना पूरा हो गया.

यह भी पढ़ें: Kala Hiran Film: ‘काला हिरण’ प्रोड्यूसर ने फाड़ा Salman Khan का लीगल नोटिस, बोले- जवाब दे दिया, अब जिसे भेजना है भेजो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >