Sambhavam Adhyayam Onnu OTT Release: जंगल का वो खौफनाक इलाका जहां से कोई लौटकर नहीं आया, क्या है इसके पीछे का सच? इस OTT पर देखें पूरी कहानी

Sambhavam Adhyayam Onnu OTT Release: अगर आपको मिस्ट्री, हॉरर और टाइम लूप वाली कहानी पसंद है, तो ‘संभवम अध्यायम ओन्नू’ 15 अप्रैल 2026 को JioHotstar पर रिलीज हो रही है. जानिए इसकी कहानी और स्टार कास्ट.

Sambhavam Adhyayam Onnu OTT Release: मलयालम फिल्म ‘संभवम अध्यायम ओन्नू’ अब OTT पर रिलीज के लिए तैयार है. यह फिल्म पहले 6 मार्च को सिनेमाघरों में आई थी और अब 15 अप्रैल 2026 को JioHotstar पर स्ट्रीम होगी. मिस्ट्री, फैंटेसी और हॉरर के साथ टाइम लूप जैसे अनोखे कॉन्सेप्ट वाली इस फिल्म ने कम बजट के बावजूद थिएटर में अच्छा खासा ध्यान खींचा और करीब 6 करोड़ रुपये की कमाई की.

ऐसे में अगर आप इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, तो अब घर बैठे इसकी कहानी जान सकते हैं.

क्या है फिल्म की कहानी?

यह कहानी एक जंगल के आसपास की है, जो केरल और तमिलनाडु बॉर्डर के पास है. वहां के लोग कहते हैं कि जंगल के अंदर एक ऐसी जगह है, जहां जो भी जाता है, वो कभी वापस नहीं आता. कहानी में कुछ लोग इस रहस्य को जानने के लिए उस जंगल में जाते हैं. शुरुआत में यह एक जांच जैसी लगती है, लेकिन धीरे-धीरे चीजें बहुत अजीब और डरावनी होने लगती हैं.

फिल्म में टाइम लूप भी दिखाया गया है, यानी कुछ घटनाएं बार-बार होती हैं और समझना मुश्किल हो जाता है कि असली सच्चाई क्या है. जंगल के पास एक पुलिस स्टेशन भी है, जहां से कुछ घटनाएं शुरू होती हैं और फिर कहानी और ज्यादा रहस्यमयी (Mysterious) बन जाती है.

कौन-कौन है फिल्म में?

इस फिल्म में अस्कर अली मुख्य भूमिका में हैं. उनके साथ विनीत कुमार, सिद्धार्थ भारतन, असीम जमाल, श्रीकांत दासन, सेंथिल कृष्णा, नीथू कृष्णा और गौरी विनीत जैसे कलाकार नजर आते हैं.

फिल्म को जीथु सतीसन मंगलाथु ने लिखा और डायरेक्ट किया है.

क्यों देखें यह फिल्म?

अगर आपको डर, रहस्य और अलग तरह की कहानी पसंद है, तो यह फिल्म आपके लिए है. इसमें सस्पेंस, हॉरर और दिमाग घुमा देने वाला टाइम लूप एक साथ देखने को मिलता है, जो इसे और भी इंटरेस्टिंग बनाता है.

यह भी पढ़ें: Main Woh Aur Fuji On OTT: 7 साल बाद फिर टकराए दो दिल, क्या मिलेगा अधूरे प्यार को दूसरा मौका? इस OTT पर देखें पूरी कहानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >