'कम से कम मैंने अपनी मर्जी से...' India's Got Latent पर शेरोन वर्मा के एक पंच ने कैसे बंद की Samay Raina की बोलती?

इंडियाज गॉट लेटेंट' में समय रैना और शैरन वर्मा के बीच तीखी और मजेदार नोकझोंक देखने को मिली. बिहारी बनाम कश्मीरी जोक्स से लेकर पलायन के तंज तक, जानें क्यों वायरल हो रहा है शो का यह नया एपिसोड.

Samay Raina On Sharon Verma Bihari Roast: इंडियाज गॉट लेटेंट’ का रीसेंट एपिसोड सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.  एपिसोड में समय रैना और शैरन वर्मा के बीच मजाकिया बातचीत देखने को मिल रहीं हैं. दोनों ने एक-दूसरे के बैकग्राउंड को लेकर मजाक किया, लेकिन बातचीत के दौरान मामला थोड़ा पर्सनल भी हो गया. समय ने शैरन के बिहारी होने को लेकर मजाक किया, जिसके बाद शैरन ने भी उन्हें कश्मीरी होने पर जवाब दिया. दोनों की इस नोकझोंक पर पैनल के साथ-साथ दर्शक भी खूब हंसे.

Samay Raina on Sharon Verma Bihari - Kashmiri Comment: शैरन के बिहारी पर समय ने क्या बोला? 

एपिसोड में समय ने शैरन से मजाक करते हुए कहा कि वह इतनी बिहारी हैं कि उन्हें लगता है कि ‘इबोला’ का मतलब है कि किसी ने कुछ कहा है. इसके जवाब में शैरन ने कहा कि समय इतने कश्मीरी हैं कि उन्हें ‘स्टोन’ होना पसंद है. इसके बाद समय ने फिर मजाक करते हुए कहा कि,

'शैरन वर्मा एक बिहारी हैं, जो नौकरी की तलाश में मुंबई आई थीं'.

इस पर शैरन ने भी तुरंत जवाब दिया,

“कम से कम मैंने अपना राज्य अपनी मर्जी से छोड़ा.”

दोनों के बीच हुई यह बातचीत इसलिए भी चर्चा में रही क्योंकि समय और शैरन ने अपने-अपने बैकग्राउंड को अपनी कॉमेडी का हिस्सा बनाया है.

Who is Weak Independent Women Sharon Verma: कौन है शैरन वर्मा 

शैरन वर्मा साल 2024 में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में नजर आने के बाद लोकप्रिय हुई थीं. उनकी बिना ज्यादा फेसिअल एक्सप्रेशंस  के मजाक करने की शैली यानी डेडपैन कॉमेडी को लोगों ने काफी पसंद किया. बिहार से उनका रिश्ता, उनका अनोखा नाम और खुद को ‘वीक इंडिपेंडेंट वीमेन’ बताने का अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. शो के कई वीडियो क्लिप्स वायरल होने के बाद शैरन इंटरनेट पर एक जाना-पहचाना चेहरा बन गईं.

Samay Raina Belongs to Kashmiri Pandit Family: कश्मीरी पंडित परिवार से हैं समय रैना

समय रैना कश्मीरी पंडित परिवार से आते हैं. उनके परिवार को भी 1990 के दशक में कश्मीर से हुए कश्मीरी पंडितों के पलायन का सामना करना पड़ा था. समय ने कई मौकों पर अपने परिवार के इस अनुभव के बारे में बात की है.

अपने स्टैंड-अप स्पेशल ‘स्टिल अलाइव’ में समय ने कश्मीरी पंडितों के संघर्ष और विस्थापन का जिक्र किया था. उन्होंने बताया था कि उनके परिवार ने ऐसे समय में कश्मीर छोड़ने का फैसला किया, जब वहां के हालात लगातार खराब हो रहे थे.

Samay Raina on Kashmir Exodus: रातों-रात छोड़ना पड़ा था कश्मीर

समय रैना ने पलायन और कश्मीर छोड़ने की बात बहुत बार की है. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनकी मां कई साल बाद कश्मीर लौटी थीं. वहां अपने पुराने घर और बदले हुए हालात देखकर वह इमोशनल  हो गई थीं. उन्होंने यह भी बताया कि उस दौर में कुछ परिवारों को ऐसे पत्र मिले थे, जिनमें धमकियां दी गई थीं.

समय ने यह भी जिक्र किया था कि कैसे अचानक एक रात उन्होंने अपना सामान बाँधा और परिवार के साथ इस उम्मीद में निकले थे कि कुछ हफ्तों में लौट आएंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ और कई साल बीत गए.

समय ने यह भी बताया कि उस मुश्किल दौर में कुछ स्थानीय कश्मीरी मुस्लिम उनके परिवार के साथ खड़े रहे. उनके दादा जरूरतमंद लोगों का इलाज करते थे और कुछ स्थानीय लोगों ने परिवार को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। कश्मीर से निकलने के बाद उनका परिवार जम्मू, फिर दिल्ली और आखिरकार हैदराबाद में जाकर बस गया. उस समय समय रैना की उम्र करीब 12 साल थी.

यह भी पढ़ें: समय-समय की बात है! कभी Cyber Cell के रडार पर थे Samay Raina, अब CM Fadnavis ने किया सम्मान, फैंस बोले- ‘Comeback हो तो ऐसा’


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >