सामंथा रुथ प्रभु दक्षिण भारतीय सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हैं. उन्होंने महानती, सुपर डीलक्स, ईगा, पुष्पा जैसी फिल्मों से काफी पॉपुलैरिटी हासिल की. उनकी स्टार पावर को देखते हुए उनकी निजी जिंदगी भी खबरों में बनी रहती है. सामंथा रुथ प्रभु ने नागा चैतन्य से शादी की थी, लेकिन 2021 में दोनों सितारों ने अलग होने का फैसला किया. अब एक्ट्रेस सिंगल हैं और अपने काम पर फोकस कर रही हैं. अब हाल ही में, एक फैन ने उनसे किसी को डेट करने के लिए कहा. जिसके बाद एक्ट्रेस ने काफी अलग अंदाज में इसका जवाब दिया.
समांथा रुथ प्रभु ने फैन को दिया जवाब
दरअसल ट्विटर पर एक फैन ने सामंथा रुथ प्रभु का एक प्यारा वीडियो साझा किया और उल्लेख किया कि उन्हें वास्तव में किसी के साथ डेटिंग शुरू कर देनी चाहिए. इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, ‘तुम्हारी तरह मुझे कौन प्यार करेगा’. अहा कितना प्यारा. समांथा की इस प्रतिक्रिया ने फैंस का दिल जीत लिया. इससे पहले, जब शाकुंतलम अभिनेत्री अक्षय कुमार के साथ कॉफी विद करण में दिखाई दी थी, तो उनसे पूछा गया था कि क्या वह प्यार करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने इसका साफ जवाब ‘नहीं’ दिया था.
समांथा की पर्सनल लाइफ
समांथा प्रभु इन-दिनों अपनी बीमारी का भी इलाज करवा रही हैं. इसके अलावा वह शायद नागा से अलग होकर भी प्यार के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हैं. एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर भी बिजी है. अक्टूबर 2022 में सामंथा रुथ प्रभु को मायोसिटिस का पता चला था. यह एक ऑटोइम्यून स्थिति है. फिल्मों की बात करें तो समांथा रुथ प्रभु जल्द ही शाकुंतलम में नजर आएंगी. यह फिल्म 14 अप्रैल, 2023 को रिलीज होगी. ट्रेलर ने सामंथा रुथ प्रभु के शकुंतला के रूप में पहले ही फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया है. इसके बाद, उसके पास कुशी है, जिसमें मुख्य भूमिका में विजय देवरकोंडा भी हैं. अभिनेत्री को सिटाडेल के रीमेक में भी देखा जाएगा.
