सलमान खान ने पहनी राम मंदिर की घड़ी, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

Salman Khan Watch: बॉलीवुड के दबंग हीरो सलमान खान अपनी आगामी फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में हैं. दर्शकों को बेसब्री से फिल्म का इंतजार है. इस बीच सलमान खान अपनी एक तस्वीर को लेकर चर्चा में आ गए हैं. तो आइये आपको बताते हैं सलमान के फोटो में क्या खास बात है.

Salman Khan Watch: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का जो फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान का स्वैग फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है. इसके अलावा उस फोटो में एक और खास बात है. सलमान अपने हाथ में खास घड़ी पहने दिख रहे हैं. तो आइये आपको बताते हैं सलमान खान ने हाथ में जो घड़ी पहन रखी है, वो खास क्यों है.

सलामन खान ने पहनी खास घड़ी

सलमान खान ने फिल्म सिकंदर से पहले एक नया फोटोशूट कराया है. जिसमें सलमान खान के एक हाथ में खास ब्रेसलेट दिख रही है. जबकि दूसरे हाथ में खास घड़ी दिख रही है. ये कोई आम घड़ी नहीं है. इसका कनेक्शन अयोध्या राम मंदिर से है. सलमान खान के रिस्ट वॉच को आप गौर से देखेंगे, तो उसमें भगवान राम और राम मंदिर की छवि बनी हुई दिखेगी. उनकी घड़ी में भगवान हनुमान भी नजर आएंगे.

घड़ी की कीमत इतनी की खरीद लेंगे फ्लैट

सलमान खान ने जो घड़ी पहन रखी है, वो केवल राम मंदिर के कारण चर्चा में नहीं है, बल्कि उसकी कीमत को लेकर भी चर्चा में है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उस घड़ी की कीमत 34 लाख रुपये है. ये घड़ी एपिक स्केलेटन सीरीज पर बेस्ट है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >