Salman Khan का ये Kiss वीडियो हो रहा वायरल, याद आएगी बीते कल की सुपरहिट फिल्म की…

Salman Khan का ए‍क वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने फिल्म मैंने प्यार किया के एक सीन को रीक्रेट किया है, जो बिल्कुल हटके है.

सलमान खान पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गये हैं. वे लगातार अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं. इस बीच सलमान खान (Salman Khan) का ए‍क वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने फिल्म मैंने प्यार किया के एक सीन को रीक्रेट किया है, जो बिल्कुल हटके है.

Also Read: Lockdown को लेकर Kamal Haasan ने तमिलनाडु CM से पूछा- किस बात का इंतजार कर रहे हैं?

दरअसल, फिल्म मैंने प्यार किया में सलमान और भाग्यश्री की जोड़ी को सबने खूब पसंद किया था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. फिल्म के एक सीन को सलमान खान ने रीक्रेट किया है. इस फिल्म का एक सीन था जिसमें सलमान शीशे पर लगे लिपस्टिक के निशान पर किस करते हैं. लेकिन सलमान ने इसको रीक्रेट करते हुए कोरोना से जोड़ा है. सलमान शीशे पर लगे लिपस्टिक के निशान के पास जाते हैं और फिर वह सैनिटाइजर से उस निशान को साफ कर देते है. वहीं, इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने लिखा है, “अगर ‘मैंने प्यार किया’ फिल्म अब रिलीज होती तो..हैपी ईस्टर स्वस्थ रहे मजबूत रहें.

इससे पहले सलमान ने एक वीडियो अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया था. सलमान अपने घोड़े को हरी पत्तियां खिलाते नजर आ रहे हैं. खास बात है कि वही खुद भी पत्तियां खाते नजर आ रहे है. इस वीडियो के कैप्शन में उन्‍होंने लिखा, ‘ब्रेकफास्ट विद माई लव.’

बीते दिनों ही सलमान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो सोहेल खान के बेटे और अपने भतीजे निर्वान खान के साथ दिखे थे. इस वीडियो की शुरुआत में ही सलमान ने कबूल किया था कि वो बुरी तरह डर गए हैं. सलमान खान इस वीडियो में कहते दिखे थे, ‘हम लोग यहां पर आए थे कुछ दिनों के लिए और अब हम यहीं पर हैं, तो हम लोग तो भई डर गए हैं. निर्वान सोहेल के बेटे हैं, इन्होंने अपने पिता को 3 हफ्तों से नहीं देखा और मैंने भी अपने पिता को तीन हफ्ते से नहीं देखा. हम लोग यहां पर हैं और मेरे पिता अकेले घर पर हैं’.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >