Sikandar vs L2 Empuraan पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे पता है यह एक…

Sikandar vs L2 Empuraan पर सलमान खान का आया रिएक्शन.

Sikandar vs L2 Empuraan: ईद 2025 के मौके पर सिनेमाघरों में एक नहीं, बल्कि दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है, जिसका इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं. एक फिल्म सलमान खान की ‘सिकंदर’ है और दूसरी साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की ‘एल2: एम्पुरान’ है. इन दोनों ही फिल्मों का लंबे वक्त से फैंस में हाइप बना हुआ है. मोहनलाल स्टारर ‘एल2: एम्पुरान’ का निर्देशन पृथ्वीराज सुकुमारन कर रहे हैं, जो 27 मार्च यानी आज सिनेमाघरों म रिलीज होगी. तो वहीं, सलमान खान की ‘सिकंदर’ 30 मार्च को ईद से आ रही है. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इनके क्लैश से सुपरस्टार्स पर क्या असर पड़ेगा? इसपर सलमान खान का रिएक्शन सामने आया है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

बॉक्स ऑफिस क्लैश पर सलमान खान का रिएक्शन

सलमान खान ने न्यूज 18 से ईद के मौके पर सिकंदर और एल2: एम्पुरान के बीच बॉक्स ऑफिस क्लैश पर बात की. उन्होंने पृथ्वीराज की फिल्म को शानदार बताते हुए कहा, ‘मुझे एक्टर के तौर पर मोहनलाल सर पसंद हैं. पृथ्वीराज उस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं और मुझे पता है कि यह एक शानदार फिल्म होने जा रही है.’

जाट को दी शुभकामनाएं

सलमान खान ने आगे 10 अप्रैल को आने वाली सनी देओल की ‘जाट’ को भी शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा, ‘जाट भी आ रही है सिकंदर के बाद. उनको भी मेरी शुभकामनाएं हैं. मालूम हो कि सिकंदर में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल भी हैं. वहीं, विलेन के किरदार में प्रतिक बब्बर और बाहुबली के कटप्पा यानी सत्यराज हैं. फिल्म का निर्देशन एआर मुर्गदॉस कर रहे हैं. वहीं, प्रोड्यूस साजिद नाडियाडवाला ने किया है.

पृथ्वीराज ने क्लैश पर क्या कहा?

सलमान खान से पहले दोनों बड़ी फिल्मों के क्लैश पर पृथ्वीराज का भी रिएक्शन सामने आ च��का है. उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस में बात करते हुए कहा, ‘सलमान खान देश के बड़े स्टार हैं और दोनों फिल्मों में कोई कॉम्पिटिशन नहीं है. आशा है कि वो ब्लॉकबस्टर हो. मुझे कोई दिक्कत नहीं, अगर आप 11 बजे एल2 देखो और 1 बजे सिकंदर.’

यह भी पढ़े: Upcoming South Movies: मोहनलाल से डेविड वार्नर तक, ‘सिकंदर’ से भिड़ेगी इन स्टार्स की साउथ फिल्में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >