'सलमान खान डर गया...' भाईजान के कैप्शन ने बढ़ाई हलचल, फैंस बोले- आपकी जगह कोई नहीं ले सकता

सलमान खान की नई इंस्टाग्राम पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. जिम से बॉडी फ्लेक्स करते हुए शेयर की गई तस्वीरों से ज्यादा उनके कैप्शन "सलमान खान डर गया.... ह्म्म्म, जो डर गया वो मर गया" ने लोगों का ध्यान खींच लिया है. आखिर भाईजान ने ऐसा क्यों लिखा?

बॉलीवुड स्टार सलमान खान एक बार फिर अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं. एक्टर ने जिम से अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह मिरर के सामने खड़े होकर अपनी दमदार फिजीक फ्लेक्स करते नजर आ रहे हैं. तस्वीरों में सलमान के सिर पर सफेद तौलिया है और उनका फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन साफ दिखाई दे रहा है.

Salman Khan Post: कैप्शन "सलमान खान डर गया.... ह्म्म्म, जो डर गया वो मर गया" ने खींचा सबका ध्यान

इन तस्वीरों से ज्यादा उनके कैप्शन की चर्चा हो रही है. सलमान खान ने पोस्ट के साथ लिखा, "सलमान खान डर गया.... ह्म्म्म, जो डर गया वो मर गया." 58+ की उम्र में भी सलमान खान अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं. जिम से उनकी तस्वीरें अक्सर फैंस को इंस्पायर करती हैं और इस बार भी उनकी मस्कुलर बॉडी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. फिलहाल, एक्टर की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और फैंस इसके पीछे छिपे मैसेज को लेकर चर्चा कर रहे हैं.

Salman Khan Post Fans Reaction: सलमान खान की पोस्ट पर फैंस ने जमकर रिएक्शन दिया

सलमान के इस अंदाज को देखकर फैंस उनकी फिटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वहीं, कई यूजर्स इस कैप्शन का मतलब निकालने में जुट गए हैं. कुछ लोगों का मानना है कि एक्टर ने यह बात मजाकिया अंदाज में लिखी है, जबकि कुछ इसे किसी बड़े ऐलान या आने वाले प्रोजेक्ट का इशारा मान रहे हैं. इस पोस्ट पर फैंस ने अलग-अलग तरीके से रिएक्शन दिया. एक यूजर ने लिखा, "सलमान भाई, आपकी जगह कोई नहीं ले सकता. आप हमेशा जवान लगते हैं और पूरी दुनिया को इंस्पायर करते हैं. आपसे बहुत प्यार है." वहीं, दूसरे यूजर ने "भाई" लिखकर दिल वाले इमोजी शेयर किए. एक अन्य फैन ने "आग लगा दी" लिखते हुए उनकी फिटनेस की तारीफ की, जबकि एक यूजर ने "मेरी ताकत" लिखकर सलमान खान के लिए अपना प्यार जाहिर किया.

सलमान खान पोस्ट कमेंट सेक्शन स्क्रीनशॉट,फोटो- इंस्टाग्राम

ये भी पढ़ें: 'पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है', CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

निकिता सिंह हिंदी डिजिटल मीडिया की पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं. उन्हें डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में कंटेंट राइटर इंटर्न के तौर पर कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टीवी, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस और सेलिब्रिटी से जुड़े कंटेंट पर काम करती हैं.

उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भोपाल के प्रतिष्ठित संस्थान पब्लिक वाणी में इंटर्नशिप से की, जहां उन्हें न्यूज रिसर्च, कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का व्यावहारिक अनुभव मिला.

निकिता ने सेंट जेवियर्स, रांची से BJMC और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स किया है. सरल, तथ्यपरक और ऑडियंस-फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी प्रमुख ताकत है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >