वरुण धवण के साथ बैठते ही ‘भेड़िया’ बने सलमान खान, डरावनी आवाज निकाल कर फैंस को डराया, देखें VIDEO

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवण इन-दिनों फिल्म भेड़िया के प्रमोशन में बिजी है. अब एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें एक्टर को सलमान खान के साथ बैठे देखा जा सकता है. वीडियो में सलमान बैठे-बैठे भेड़िया बन जाते है. उन्हें देखकर काफी डर लग रहा है.

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सनेन (Kriti Sanon) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘भेड़िया’ (Bhediya) का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं. पिछले कुछ दिनों में, हमने देखा कि दोनों कलाकार कई शहर में अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए है. फिल्म में, वरुण एक वेयरवोल्फ की भूमिका निभाते नजर आएंगे, और फैंस अभिनेता को एक ऐसी भूमिका में देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते हैं.

सलमान खान बने भेड़िया

हाल ही में, अभिनेता ने रियलिटी शो बिग बॉस 16 के सेट पर सलमान खान से मुलाकात की. सभी ने वहां जमकर मस्ती की. वरुण ने अब इंस्टाग्राम पर भाईजान के साथ बिताए कुछ खास पल साझा किए है. एक्टर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सलमान खान भेड़िया के लुक में दिखाई दे रहे है. दरअसल वरुण ने सलमान को भेड़िया फिल्टर आजमाने के लिए कहा. जिसके बाद सलमान ने भी बिना देर किए ये फिल्टर यूजड किया और सचमुच के भेड़िया बन गए. बैकग्राउंड में एक डरावनी आवाज निकल रही है, जो ऑडियंस को डरा रही है.

वरुण धवण ने लिखा ये कैप्शन

वरुण धवण ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ”भाई बने भेड़िया…उन्हें काटना पड़ेगा भाई @बीइंगसलमानखान मिलते हैं 25 नवंबर को थिएटर में….इसके साथ ही बिग बॉस पर बहुत अच्छा समय था.” वीडियो आपको जरूर हैरान कर देगा, एक बार जरूर देखें! भेड़िया दिनेश विजान की हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का एक हिस्सा है. अमर कौशिक द्वारा अभिनीत, वरुण धवन और कृति सनोन अभिनीत फिल्म 25 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ठुमकेश्वरी सॉन्ग ने जीता दिल

बीते दिनों वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म भेड़िया का फेमस गाना ‘ठुमकेश्वरी’ रिलीज हुआ था. गाने में वरुण और कृति दमदार डांस करते दिख रहे है. ये एक फंकी कूल डांस है और इसकी कोरियोग्राफी गणेश आचार्य ने किया है. म्यूजिक सचिन-जिगर का है और इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे है. धमाकेदार बीट्स और अट्रैक्टिव लिरिक्स के साथ ये गाना बेहद शानदार है. ये सॉन्ग डांस फ्लोर के लिए है, जिसे सुनकर आपका मन भी नाचने को करेगा. इस गाने में श्रद्धा कपूर का स्पेशल अपीयरेंस है. रेड खूबसूरत ड्रेस में वो काफी हसीन लग रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >