बिग बॉस के घर से निकलते ही अब्दु रोजिक से मिले साजिद खान, फराह ने दोनों भाईयों को दिया बर्गर ट्रीट, PHOTOS

साजिद खान बिग बॉस 16 से आउट हो गए हैं. घर से निकलते ही साजिद सबसे पहले अब्दु रोजिक से मिले और उन्हें प्यार किया. इधर फराह खान ने दोनों भाईयों के लिए खास सरप्राइज तैयार करते हुए उन्हें बर्गर ट्रीट दिया.

बिग बॉस के घर से साजिद खान और अब्दु रोजिक बाहर हो गए हैं. दोनों के यूं चले जाने से फैंस काफी दुखी है, वहीं घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. हालांकि घर से निकलते ही साजिद अपने सबसे प्यारे दोस्त अब्दु से मिलने पहुंचे. इधर फराह खान अपने दोनों भाईयों के साथ बर्गर खाते नजर आई. फराह ने इसकी झलकियां इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की. फोटो में तीनों ने मस्तीभरा पोज दिया.

फराह खान ने दिया बर्गर ट्रीट

फराह खान ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की. इन तसवीरों में तीनों ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं. साथ ही उनके सामने बर्गर और फ्राइज रखा हुआ है. दूसरी तसवीर में फराह और साजिद अब्दु का सिंगनेचर स्टाइल पोज दे रहे हैं. तीनों की मस्ती देख फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए, फराह ने कैप्शन दिया, “#बिगबॉस 16 के इस सीजन में मेरे 2 पसंदीदा…. कभी-कभी सिर्फ दिल जीतना बेहतर होता है (तीन लाल दिल वाले इमोजी).” उन्होंने तस्वीरों पर अब्दु और साजिद को टैग किया. पोस्ट पर हैशटैग के रूप में ‘मंडली’, ‘परिवार’ और ‘बर्गिर’ का इस्तेमाल किया हुआ था. अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा, युविका चौधरी, फैशन डिजाइनर सीमा किरण सजदेह, भावना पांडे ने दिल वाले इमोजी दिए.

फैंस कर रहे कमेंट

फराह के फैंस फोटोज पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “सर्वश्रेष्ठ सरप्राइज पिक्चर, मंडली (ग्रुप) मिल सकता है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “तुम लोगों ने तो आग लगा दी बीबी माई.” अब्दु और साजिद के एक फैन ने लिखा, ”इन दोनों के बिना शो बोरिंग है…दोनों बिग बॉस 16 के दिल हैं.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”अब बिग बॉस में न तो साजिद हैं न ही अब्दु..दोनों के बिना मजा नहीं आएगा”.

Also Read: अवतार के डायरेक्टर जेम्स कैमरून ने की RRR फिल्म की तारीफ, आलिया भट्ट बोली- क्या खूबसूरत सुबह है…
साजिद खान हुए इमोशनल

बिग बॉस 16 में जाते समय साजिद खान काफी इमोशनल हो गए और दोनों हाथ जोड़कर कहा, ”जो मेरे किसी से भी झगड़े हुए हो, हाथ जोर कर माफी मांगता हूं, लेकिन आप लोगो का बहुत सपोर्ट रहा. उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए 100 प्रतिशत स्वेच्छा से बाहर निकलने का फैसला किया. फिल्म में रितेश देशमुख, शहनाज गिल, नोरा फतेही और जॉन अब्राहम हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >