Saira Banu Instagram: सायरा बानो ने इंस्टाग्राम पर किया डेब्यू, दिलीप कुमार के नाम लिखा इमोशनल पोस्ट

1 / 1
Saira Banu Instagram: सायरा बानो ने इंस्टाग्राम पर किया डेब्यू, दिलीप कुमार के नाम लिखा इमोशनल पोस्ट
फुल स्क्रीन में देखें

Saira Banu Instagram: सायरा बानो ने इंस्टाग्राम पर किया डेब्यू, दिलीप कुमार के नाम लिखा इमोशनल पोस्ट

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की आज दूसरी पुण्यतिथी है. इस मौके पर आज सायरा बानो ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है. उन्होंने दिवगंत एक्टर संग फोटोज भी शेयर की, जिसके साथ इमोशनल पोस्ट लिखा.

दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो की एक्टिंग के आज भी लोग दीवाने हैं. उनकी फिल्में सदाबहार है. अब अभिनेत्री ने दिलीप कुमार की दूसरी पुण्यतिथी पर अपना इंस्टाग्राम डेब्यू किया है.

सायरा बानो ने अपने दिवंगत पति, प्रतिष्ठित और बेहद प्रतिभाशाली अभिनेता, दिलीप कुमार को याद करते हुए पहला इंस्टाग्राम पोस्ट भी शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इसके साथ ही उन्होंने इमोशनल नोट भी लिखा.

सदाबहार सायरा बानो ने इंस्टाग्राम पर दिलीप साहब के पसंदीदा उर्दू दोहे में से एक लिखा, “सुकून-ए-दिल के लिए कुछ तो एहतमाम करूं, जरा नजर जो मिले फिर उन्हें सलाम करूं, मुझे तो होश नहीं आप मशवरा दीजिए, कहां से छेड़ूं फसाना कहां, तमाम करूं.”

वह आगे कहती हैं, “मैं यह नोट 7 जुलाई को विशेष रूप से दुनिया भर के उन सभी देखभाल करने वाले शुभचिंतकों और सबसे प्यारे दोस्तों के प्रति अपना आभार व्यक्त करने के लिए लिख रहा हूं, जिन्होंने आज तक अपने प्यार और सम्मान से मुझे अभिभूत कर दिया है. मेरे कोहिनूर दिलीप कुमार साहब के लिए.”

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, आज तक, मुझे लगता है कि वह मेरे साथ है और चाहे कुछ भी हो, हम जीवन की राह पर साथ-साथ चलेंगे, हाथ में हाथ डालकर, विचारों में एक और समय के अंत तक एक रहेंगे.

बता दें कि दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार और सायरा बानो हिंदी सिनेमा के चर्चित कपल थे. उनकी ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन काफी हिट थी. जब सायरा 22 और दिलीप कुमार 44 साल के थे, तब दोनों ने शादी की थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >