Saif Ali Khan पर चाकू से वार करने वाले हमलावर की पहली तसवीर आई सामने, देखें आप भी

Saif Ali Khan Stabbed: सैफ अली खान पर जिस हमलावर ने चाकू से वार किया था, अब उसकी पहली तसवीर सामने आई है. सीसीटीवी फुटेज में अपराधी का चेहरा साफ तौर पर देखा जा सकता है.

Saif Ali Khan Stabbed: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के साथ बड़ी अनहोनी हो गई है. एक अज्ञात हमलावर उनके मुंबई वाले घर में घुसा और उनपर छह बार चाकू से हमला किया. इस घटना के बाद एक्टर बुरी तरह घायल हो गए. जिसके बाद उन्हें लहूलूहान हालत में इब्राहिम अली खान अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां उनकी सर्जरी हुई. सैफ में मिलने उनके परिवार के लोग लीलावती अस्पताल पहुंचे थे. इधर मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है.

अज्ञात हमलावर की पहली तसवीर आई सामने

सैफ अली खान पर जिस अज्ञात हमलावर ने हमला किया था. उसकी पहली तसवीर अब सामने आ गई है. सीसीटीवी फोटो में आरोपी का चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है. साथ ही यह भी पता चलता है कि वह 16 जनवरी को सुबह 2 बजकर 33 मिनट पर इमारत की सीढ़ी पर चढ़ा था. इस फुटेज से महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, ऐसे में पुलिस अधिकारियों को आरोपियों को जल्द पकड़ने में मदद मिलेगी.

सैफ अली खान के घर क्या हुआ?

आईएएनएस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सैफ अली खान पर हमला करने वाला शख्स रात भर घर के अंदर ही छिपा रहा था. दरअसल हमलावर जेह के रूम में जा रहा था, तभी उसकी नैनी ने चिल्लाना शुरू कर दिया. सैफ यह आवाज सुनकर बाहर आए और उन्होंने मामला समझने की कोशिश की. तभी उनपर चाकू से हमला किया गया. जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए.

सैफ अली खान की हुई सफल सर्जरी

लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने खुलासा किया कि सैफ अली खान को छह चोटें लगने के बाद सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. दो घाव काभी गहरे थे, इसलिए उसका ऑपरेशन करना पड़ा. उन्होंने कहा कि एक्टर अब सीरियस नहीं है. उनकी सफल सर्जरी हुई है. उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है.

यह भी पढ़ें- Saif Ali khan Attack Live: ICU में हैं सैफ अली खान, लीलावती अस्पताल ने शेयर किया लेटेस्ट अपडेट

यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan Health Update: सैफ अली खान का चल रहा है ऑपरेशन, जानें अब कैसी हैं उनकी तबीयत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >