सबा इब्राहिम की प्रेग्नेंसी से लेकर पति को गुटखा किंग कहने तक, कई बार ट्रोल हो चुकी हैं दीपिका कक्कड़ की ननद

दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती है. कभी उन��हें उनकी शादी की आउटफिट को लेकर ट्रोल किया जाता है, तो कभी उनके पति और सास की वजह से ताना पड़ता है.

टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 12 विनर दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) की ननद और शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम (Saba Ibrahim) ने भले ही टीवी इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा हो, लेकिन अपने यूट्यब ब्लॉग से वह सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. उनके यूट्यूब पर 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. इन-दिनों सबा अपने शौहर के साथ उमराह पर गई हैं. वहां मक्का-मदीना से उन्होंने फैमिली फोटोज पोस्ट किया है. जहां कुछ यूजर्स सबा को ढेर सारा प्यार देते हैं. वहीं कुछ उनके एक्शन को देखकर उन्हें जमकर ट्रोल भी करते हैं.

सबा के पति को कहा था गुटखा किंग

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने एक ब्लॉग में फैंस को बताया था कि उन्हें किसी हेल्थ प्रॉब्लम की वजह से डॉक्टर के पास जाना था. ये बात ट्रोलर्स को पसंद नहीं आई और उन्होंने कहा कि सबा अपनी सास के पास रहना नहीं चाहती हैं, इसी वजह से वह बार-बार बहाना कर मुंबई लौट आती हैं. ट्रोलर्स ने सनी को गुटखा किंग भी कहा था. जिसके बाद इन बातों को सुनकर वो इमोशनल हो गई थी. बाद में सनी ने कहा कि ये बातें उनका पास्ट था, लेकिन उसने अपनी बुरी आदत छोड़ दी है. उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति नया जीवन शुरू करने की कोशिश कर रहा है, तो आप लोग इसका मजाक उड़ा रहे हैं.

प्रेग्नेंसी की अफवाह

इसके अलावा कुछ दिनों पहले उनकी प्रेग्नेंसी की भी अफवाह चली थी. सभी का कहना था कि सबा शादी के तीन महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गई हैं. लेकिन बाद में उन्होंने इन बातों को महज अफवाह बताया. उन्होंने कहा कि वह PCOS की बीमारी से जुझ रही हैं. जिसकी वजह से उनके पीरियड्स के डेट मिस हो गए है. सबा इब्राहिम ने बताया कि ये बात उन्होंने अपने परिवार वालों के साथ शेयर की. जिसके बाद घरवालों को लगने लगा कि खुशखबरी है. सब उन्हें प्रेग्नेंसी को लेकर बधाई दे रहे है. उनकी अम्मा ने उन्हें टेस्ट करने की सलाह दी. हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं था. बस हारमोन्स बिगड़ गया था.

Also Read: Saba Ibrahim के पति को ट्रोलर्स ने कहा- गुटखा किंग, यूट्यूबर के हेल्थ का उड़ाया मजाक, इमोशनल हुई दीपिका की ननद
शादी की ड्रेस को लेकर हुई थी ट्रोल

सबा इब्राहिम की जब शादी हुई थी, तो उनकी भाभी ने ये ध्यान रखा था कि शादी पूरे धूमधाम से हो. उन्होंने अपनी ननद के लिए सभी कपड़े भी डिजाइन किए थे. हालांकि उनकी ड्रेसिंग यूजर्स को पसंद नहीं आई और सबने दीपिका कक्कड़ के साथ-साथ सबा को बुरी तरह आड़े हाथों लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि भाभी खुद सुंदर दिखने के चक्कर में ननद के लुक को खराब कर दिया. बता दें कि सबा का जन्म 23 दिसंबर 1993 को भोपाल में हुआ था. वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर में से एक हैं और उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर 1.4 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं. इसके साथ ही सबा एक बहुत सक्रिय YouTuber भी हैं और उनके ‘Saba Ka Jahaan’ नाम के चैनल पर 3 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >