Khatron Ke Khiladi 15: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 14’ की विनर रुबीना दिलैक एक बार फिर से खतरों से खेलने के लिए तैयार हैं. वह ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 15वें सीजन में नजर आने वाली हैं. आपको बता दें कि रुबीना इससे पहले सीजन 12 में भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं. अब वह एक बार फिर रोहित शेट्टी के साथ खतरनाक स्टंट करती हुई दिखेंगी, जिसे लेकर उनके फैंस बहुत एक्साइटेड हैं. इस बीच रुबीना ने बताया कि जैसे ही उनकी शो में जाने की खबर पक्की हुई, तो उन्हें सबसे पहले हिना खान का फोन आया.
हिना खान ने रुबीना से क्या कहा?
रुबीना ने Filmygyan को दिए इंटरव्यू में बताया कि हिना खानने उन्हें फोन करके बहुत प्यारी बात कही. हिना ने कहा, “रुबीना, तू मेरा काम करके आना.”
दरअसल, हिना खान खुद भी ‘खतरों के खिलाड़ी’ (सीजन 8) का हिस्सा रह चुकी हैं, इसलिए उन्होंने रुबीना को पूरे दिल से मोटिवेट किया. हिना की इस बात का मतलब था कि वह चाहती हैं कि रुबीना शो में शानदार परफॉर्म करें और जीतकर वापस आएं.
हिना की हिम्मत की तारीफ
रुबीना ने हिना खान की बहुत तारीफ की. उन्होंने कहा कि हिना एक बहुत मजबूत इंसान हैं. हिना अपनी निजी जिंदगी में काफी मुश्किलों का सामना कर रही हैं (हिना को स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर हुआ था), लेकिन उनके चेहरे पर कभी कोई शिकन या डर नहीं दिखता. रुबीना ने कहा कि वह हिना की इसी बात की दीवानी हैं कि वह कितनी बेखौफ होकर अपनी जिंदगी जीती हैं.
कौन-कौन है इस सीजन में?
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ इस बार बहुत खास होने वाला है. इस बार शो में रुबीना के साथ-साथ करण वाही, ऋत्विक धनजानी, अविका गौर, जैस्मीन भसीन और ओरी जैसे कई जाने-माने चेहरे नजर आएंगे. यह शो 2026 के आखिर तक शुरू हो सकता है और रोहित शेट्टी एक बार फिर सबको डराते और हंसाते हुए दिखाई देंगे.
यह भी पढ़ें: क्या ‘Khatron Ke Khiladi 15’ के बाद ‘बिग बॉस’ में आएंगे करण वाही? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
