KSBKBT 2: थाने में अजय ने खोला रणविजय की मौत का सच, रियो ने तुलसी को कहा दादी

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में पुलिस परी को गिरफ्तार कर लेती है. हालांकि अजय स्टेशन में रणविजय की मौत की सच्चाई बताता है. इधर रियो तुलसी को दादी कहकर बुलाता है.

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में विरानी हाउस में उस समय हड़कंप मच जाता है, जब पुलिस अचानक परी को गिरफ्तार करने वारंट लेकर पहुंचती है. मुन्नी सभी को बताती है कि पुलिस के पास वॉरंट है और अब परी को हिरासत में लेना पड़ेगा. यह सुनते ही घर का माहौल पूरी तरह बदल जाता है और हर कोई हैरान रह जाता है. रितिक गुस्से में मुन्नी से सवाल करता है कि बात यहां तक कैसे पहुंच गई. दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है और परिवार तनाव में आ जाता है.

परी को गिरफ्तार कर लेती है पुलिस

कुछ देर बाद पुलिस परी को थाने ले जाती है. परिवार के लोग लगातार यही कहते नजर आते हैं कि परी किसी को नुकसान नहीं पहुंचा सकती. सभी को विश्वास होता है कि वह निर्दोष है. तभी मुन्नी खुलासा करती है कि शादी के दौरान परी और अजय कुछ समय के लिए गायब थे और जब लौटे तो दोनों घायल दिख रहे थे. तुलसी तुरंत मिहिर को फोन कर सारी जानकारी देती है. मिहिर घर लौटने की बात करता है लेकिन तुलसी उसे पहले पुलिस स्टेशन से खबर आने तक रुकने को कहती है.

फूट-फूटकर रोती है परी

थाने में अजय पूरी घटना बताता है. वह पुलिस को साफ कहता है कि रणविजय की मौत जानबूझकर नहीं हुई थी. उसके मुताबिक सनी के किडनैप होने के बाद हुई लड़ाई में हादसा हो गया और परी सिर्फ बच्चे को बचाने की कोशिश कर रही थी. इसके बावजूद पुलिस केस को गंभीर बताते हुए बेल देने से इनकार कर देती है. परी टूट जाती है और बार-बार खुद को बेगुनाह बताती है. तुलसी उसे हिम्मत देती है और भरोसा दिलाती है कि गोमजी इस केस को संभालेंगे.

तुलसी को दादी कहता है रियो

इसी बीच रियो लगातार करण को कॉल करता है. बाद में वह शांति निकेतन आने की बात कहता है क्योंकि वह अपने असली परिवार के बारे में जानना चाहता है. करण घबरा जाता है और उसे घर आने से मना करता है. मुलाकात के दौरान रियो अपने पिता के बारे में सवाल पूछता है तो करण झूठ बोल देता है कि उसके पिता की मौत प्लेन क्रैश में हुई थी. तभी रियो की नजर कार में बैठी तुलसी पर पड़ती है. वह भावुक होकर उन्हें दादी कहकर संबोधित करता है. तुलसी भी उसे देखकर भावुक हो जाती है. तभी नंदिनी बाहर आ जाती है और माहौल फिर से तनावपूर्ण बन जाता है.

यह भी पढ़ें- फ्लॉप होने के कगार पर पहुंची Ek Din, राजा शिवाजी, दादी की शादी, पैट्रियट ने कमा लिए इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >