Vasudha: सीरियल ‘वसुधा’ में आने वाले एपिसोड्स दर्शकों के लिए जबरदस्त ड्रामा लेकर आने वाला है. काफी समय से गायब रहने के बाद जब चंद्रिका देवी अचानक घर लौटती हैं, तो परिवार के सभी लोग भावुक हो जाते हैं. वह बिना कुछ बोले सीधे अपनी पसंदीदा कुर्सी पर जाकर बैठ जाती हैं. यह सीन देखकर वसुधा की आंखें नम हो जाती हैं. उसे उम्मीद होने लगती है कि शायद चंद्रिका देवी धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं और जल्द ही बोलना शुरू कर देंगी. वसुधा बार-बार उनसे बात करने की कोशिश करती है. तभी करिश्मा का व्यवहार माहौल खराब कर देता है.
करिश्मा पर फूटा वसुधा का गुस्सा
करिश्मा एक बार फिर अपनी बदतमीजी दिखाते हुए चंद्रिका देवी का अपमान करती है. इतना ही नहीं वह उन्हें घर से हटाने की बात भी कह देती है. इस बार वसुधा चुप नहीं रहती. वह गुस्से में करिश्मा का हाथ पकड़कर उसे सख्त चेतावनी देती है कि आगे से चंद्रिका देवी की बेइज्जती करने की कोशिश भी न करे. वसुधा का यह बदला हुआ रूप देखकर करिश्मा भी हैरान रह जाती है. शांत रहने वाली वसुधा पहली बार परिवार की रक्षा करती नजर आती है.
चंद्रिका देवी की याददाश्त से डरी हुई है करिश्मा
करिश्मा के मन में सबसे बड़ा डर यही है कि अगर चंद्रिका देवी पूरी तरह ठीक हो गईं, तो चौहान परिवार के कई राज सबके सामने आ सकते हैं. उसे महसूस होने लगा है कि उसका परिवार पर बना नियंत्रण अब खत्म हो सकता है. दूसरी तरफ कहानी में समर की एंट्री ने भी नया सस्पेंस पैदा कर दिया है. देव को अपने दोस्त समर पर पूरा भरोसा है और वह मानता है कि समर सिर्फ परिवार की मदद करना चाहता है. लेकिन वसुधा को शुरुआत से ही समर पर शक है. समर का अजीब व्यवहार और बार-बार पूछे जाने वाले सवाल वसुधा को परेशान कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Vasudha: चंद्रिका के अपमान पर फूटा वसुधा का गुस्सा, समर की गलतफहमी से आया नया ट्विस्ट
