Roadies Season 19: रोडीज सीजन 19 का इस दिन से शुरू होगा ऑडिशन, ऐसे ले सकते हैं भाग

Roadies Season 19 Teaser Out: भारत के जॉनर-डिफाइनिंग एडवेंचर रियलिटी टीवी शो रोडीज सीजन 19 जल्द ही दर्शकों को एंटरटेन करने फिर से वापस आ रहा है. अब नये सीजन का धमाकेदार टीजर जारी कर दिया गया है. बता दें कि आशीष भाटिया और नंदिनी रोडीज सीज़न 18 के विजेता बने थे.

Roadies Season 19 Teaser Out: बिगर, बेटर, बोल्डर – भारत के जॉनर-डिफाइनिंग एडवेंचर रियलिटी टीवी शो रोडीज का नया सीजन धमाकेदार वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है. जी हां जल्द ही रोडीज 19 दर्शकों को फॉल ऑन एंटरटेनमेंट देने के लिए वापस आ रहा है. अब इसका टीजर जारी कर दिया गया है. टीजर ‘कर्म या कांड’ की दिलचस्प थीम के साथ एक एड्रेनालाईन रश का वादा करता है.

रोडीज 19 का धमाकेदार टीजर

रोडीज 19 का टीजर देखकर ऐसा लगता है कि इस बार कंटेस्टेंट को तूफानी, आग भरे रास्ते से गुजरकर जीत के करीब पहुंचना होगा. इसके ऑडिशन जल्द ही सभी शहरों में शुरू होने जा रहे हैं. इधर दर्शक अपना जिगरा दिखाने के लिए ऑडिशन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है. टीजर के साथ कैप्शन में लिखा है, ”कहा था न हम सुन रहे हैं… टाइम आया है अपने अंदर के रोडीज को जगाने का… क्योंकि रोडीज के ऑडिशन आखिरकार वापस आ गए हैं”.

https://www.youtube.com/watch?v=IygCkeH_Bg4
फैंस हुए एक्साइटेड

रोडीज ने एक सांस्कृतिक घटना के रूप में पिछले कुछ वर्षों में देश भर में बड़े पैमाने पर फैन फॉलोइंग बनाई है. ऑन-ग्राउंड ऑडिशन जल्द ही आने वाले हैं. इससे पहले फैंस टीजर को देखकर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”यह शो नहीं, इमोशन है… केवल ट्रू रोडीज ही समझेगा, शो को फिर से वापस लाने के लिए धन्यवाद”. दूसरे यूजर ने लिखा, ”रॉक एंड रोल वाला यह सीजन इस नए सीजन के लिए उत्साहित है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”मैं भी आप सब को मिलूंगा जर्नी पर..तो रोडीज 19 के सभी एपिसोड को देखें”.

Also Read: Bholaa Advance Booking: अजय देवगन की फिल्म दमदार ओपनिंग को तैयार, एडवांस बुकिंग शुरू होते ही बिके इतने टिकट
रोडीज का पिछले सीजन के विनर्स

रोडीज का पिछला सीजन दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया गया था और इसकी मेजबानी सोनू सूद ने की थी. ट्रॉफी आशीष भाटिया और नंदिनी ने जोड़ी बनकर जीती थी. यह 8 अप्रैल से 10 जुलाई तक प्रसारित हुआ और विजेताओं ने 10 लाख की कैश प्राइज अपने नाम की. शो की पूरी थीम और फील को रिफॉर्मेट किया गया था और ओजी – रणविजय सिंहा, प्रिंस नरूला, नेहा धूपिया और रफ्तार इसका हिस्सा नहीं थे. रोडीज 18 में सोनू सूद अकेले ही शो का नेतृत्व कर रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >