क्‍यों परमिशन मिलने के बाद भी Rishi Kapoor के अंतिम संस्‍कार में नहीं पहुंच पाईं बेटी Riddhima Kapoor?

Rishi Kapoor के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने दी थी. अब अपने पिता से मिलने के लिए उनकी बेटी रिद्धिमा ने सरकार से दिल्ली से मुंबई तक की यात्रा की इजाजत मांगी है.

Rishi kapoor Death: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का मुंबई के एनएच रिलायंस हॉस्पिटल में निधन हो गया. इसकी जानकारी अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके दी. वहीं, इस दौरान ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahani) उनसे मिलना चाहती थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. अब लॉकडाउन के कारण उन्होंने सरकार से दिल्ली से मुंबई तक की यात्रा की इजाजत मांगी.

Also Read: ऋषि कपूर को हो रही सांस लेने में दिक्कत, मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानिए लेटेस्ट अपडेट

रिद्धिमा अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहती हैं. रिद्धिमा अपने पिता की देखभाल के लिए अपने परिवार के साथ मुंबई जाना चाहती थी. ऐसे में रिद्धिमा ने स्थानीय अधिकारियों को इस संबंध में एक अर्जी भी थी. दिल्‍ली पुलिस ने उन्‍हें पास जारी भी कर दिया था बावजूद इसके रिद्धिमा अंतिम संस्‍कार में शामिल नहीं हो पाई. उनकी चार्टर्ड प्लेन से मुंबई आने के की तैयारी थी लेकिन डीजीसीए से परमिशन नहीं मिली. वहीं मुंबई पुलिस ने लॉकडाउन को देखते हुए आज ही अंतिम संस्कार की परमिशन दी थी. इस दशा में संस्कार किया गया.

बता दें की ऋषि कपूर पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी. जिसके बाद उनका मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में निधन हो गया. उनकी पत्नी नीतू सिंह उनके साथ अस्पताल में थी. उनके भाई रणधीर कपूर ने ऋषि के अस्पताल में भर्ती होने की खबर की पुष्टि की थी. रणधीर ने बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है, वह कैंसर से पीड़ित हैं और उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही है, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत अब स्थिर है.

Also Read: Mahabharat के आखिरी एपिसोड के शूटिंग के बाद गले लग रोये थे पांडव और कौरव, देखें VIDEO

ऋषि कपूर की तबीयत फरवरी महीने की शुरुआत में ही बिगड़ गई थी, तब से अब तक वह लगातार अपनी सेहत पर ध्यान दे रहे थे. डॉक्टर्स की हिदायत पर उन्होंने शूटिंग भी शुरू नहीं की थी. गौरतलब है कि 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर का पता चला था और 11 महीने और 11 दिनों तक चलने वाले मज्जा उपचार और रिकवरी से गुजरना पड़ा था. पिछले साल सितंबर महीने में ऋषि कपूर अमेरिका से लौटे थे.

ऋषि जब न्यूयॉर्क में इलाज करा रहे थे तो उनके दोस्त और चाहने वाले वहां लगातार उनकी सेहत का हाल जानने जाते रहे थे. इनमें प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, अनुपम खेर, आमिर खान, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, करण जौहर और मलाइका अरोरा शामिल थे. ऋषि आखिरी बार इमरान हाशमी के साथ पर्दे पर नजर आए थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >