Record Breaking Movie: धुरंधर-छावा नहीं ये थी साल की सुपर-डुपर हिट फिल्म, 50 लाख में बनी और 24000 प्रतिशत की कमाई

No 1 Movie of 2025: साल का आखिरी सप्ताह चल रहा है. 2025 में जहां बड़े स्टार्स और महंगी फिल्में छाईं रहीं, वहीं सिर्फ 50 लाख में बनी एक फिल्म ने सबको पछाड़ते हुए रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. बिना स्टार, बिना गाने, इस फिल्म ने ऐसा इतिहास रचा जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे. पढे़ं पूरी खबर…

Record Breaking Movie: अगर 2025 के बॉक्स ऑफिस की बात करें, तो ये साल भारतीय सिनेमा के लिए किसी त्योहार से कम नहीं रहा. हर इंडस्ट्री से हिट और सुपरहिट फिल्में आईं और थिएटर्स में रौनक बनी रही. हिंदी सिनेमा में जहां इंटेंस रोमांस की वापसी हुई, वहीं एक्शन और साउथ की फिल्मों ने भी जमकर कमाई की. लेकिन इन सबके बीच साल की सबसे बड़ी हिट एक ऐसी फिल्म निकली, जिसके बारे में ज्यादातर लोगों ने पहले सुना भी नहीं था.

फिल्में तो बहुत आईं, लेकिन नंबर वन नहीं बन पाईं

हिंदी फिल्मों की बात करें तो सैयारा, एक दीवाने की दीवानियत और तेरे इश्क में जैसी रोमांटिक फिल्में दर्शकों को खूब पसंद आईं. एक्शन लवर्स के लिए धुरंधर और छावा ने मोर्चा संभाला. साउथ से कांतारा चैप्टर वन ने बड़ा धमाका किया. ये सभी फिल्में कमाई के मामले में जबरदस्त रहीं, लेकिन फिर भी साल की नंबर वन फिल्म नहीं बन पाईं.

50 लाख की फिल्म ने मार ली बाजी

सबको चौंकाते हुए ये ताज मिला एक छोटी सी गुजराती फिल्म को. नाम है लालो कृष्ण सदा सहायते. इस फिल्म का बजट था सिर्फ 50 लाख रुपये. न कोई बड़ा स्टार, न गाने, न डांस और न ही जबरदस्त एक्शन. इसके बावजूद इस फिल्म ने वो कर दिखाया, जो बड़े बड़े बैनर और सुपरस्टार्स भी नहीं कर पाए. लालो कृष्ण सदा सहायते 2025 की सबसे बड़ी सुपर हिट बनकर उभरी. ये पहली गुजराती फिल्म बनी जिसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया और कुल मिलाकर करीब 120 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. इतनी कम लागत में बनी इस फिल्म का प्रॉफिट करीब 24000 प्रतिशत बताया जा रहा है. इसी के साथ इसने सीक्रेट सुपरस्टार और जय संतोषी मां जैसी फिल्मों के पुराने रिकॉर्ड भी तोड़ दिए.

धुरंधर को भी छोड़ दिया बहुत पीछे

अगर दूसरी बड़ी फिल्मों से तुलना करें तो फर्क और साफ हो जाता है. कांतारा चैप्टर वन ने 125 करोड़ के बजट पर करीब 850 करोड़ कमाए, यानी करीब 680 प्रतिशत प्रॉफिट. धुरंधर का प्रॉफिट करीब 760 प्रतिशत रहा. सैयारा ने जरूर अपने बजट से दस गुना से ज्यादा कमाई की और 1350 प्रतिशत प्रॉफिट कमाया. लेकिन लालो के सामने ये आंकड़े भी छोटे पड़ जाते हैं. फिल्म में रीवा राछ, श्रुहद गोस्वामी, करण जोशी और मिष्टी कडेचा नजर आते हैं. इसे मानसी पारेख, पार्थिव गोहिल, मैनिफेस्ट फिल्म्स, जय व्यास प्रोडक्शंस और अजय बलवंत पाडरिया ने प्रोड्यूस किया है.

यह भी पढ़ें: Upcoming Bollywood Movies 2026: नए साल में ‘धुरंधर’ को कौन-कौन सी मूवी देगी टक्कर? अगले साल रिलीज होने वाली 10 फिल्मों की LIST

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >