Ratan Tata के निधन पर शोक में डूबी बॉलीवुड इंडस्ट्री, अजय देवगन-सलमान खान बोले- भारत का ताज

Ratan Tata: उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार रात 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया. जहां दुनिया भर के राजनीतिक और व्यापारिक नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया, वहीं सिने सितारों ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की.

Ratan Tata: भारत के सबसे सम्मानित व्यक्तियों में से एक और टाटा संस के एमेरिटस चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार को निधन हो गया. उन्होंने 86 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा. रतन टाटा के निधन की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई, पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया. स्टार्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी, सलमान खान और अजय देवगन से लेकर प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा तक कई बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और उद्योग के दिग्गज के लिए शोक व्यक्त किया.

अजय देवगन और सलमान खान शोक किया व्यक्त

अजय देवगन ने एक्स पर लिखा, “दुनिया एक दूरदर्शी के निधन पर शोक मनाती है. रतन टाटा की विरासत पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी. भारत और उससे परे उनका योगदान अतुलनीय है. हम अत्यंत आभारी हैं. आपकी आत्मा को शांति मिले सर.” सलमान खान ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “श्री रतन टाटा के निधन से गहरा दुख हुआ.”

श्रद्धा कपूर ने कुछ इस तरह रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि

स्त्री 2 अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया और लिखा, ”सर रतन टाटा ने हमें दिखाया कि सच्ची सफलता उन जिंदगियों से मापी जाती है, जिन्हें हम छूते हैं. उनकी प्रेरणा और हमें दयालुता के साथ नेतृत्व करना सिखाने के लिए आभारी हूं. सच्ची विरासतें उन पर बनती हैं, जो हम पीछे छोड़ते हैं… हर चीज के लिए धन्यवाद, सर.”

प्रियंका चोपड़ा ने रतन टाटा को लेकर किया ये ट्वीट

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया, “अपनी दयालुता से आपने लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित किया. आपके नेतृत्व और उदारता की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी. आपने हमारे देश के लिए जो कुछ भी किया उसके प्रति आपके अद्वितीय जुनून और समर्पण के लिए धन्यवाद. आप हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं और आपकी बहुत याद आएगी सर.”

रतन टाटा के जाने से दुखी हैं अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दिवंगत रतन टाटा की एक तस्वीर साझा की और लिखा, “श्री रतन टाटा की दुखद खबर से बहुत दुखी हूं. उन्होंने अपने हर काम के माध्यम से अखंडता और गरिमा के मूल्यों को बरकरार रखा और वास्तव में भारत के एक प्रतीक और ताज थे. आरआईपी सर, आपने कई जिंदगियों को प्रभावित किया है.” उन्हें श्रद्धांजलि देने वाले अन्य सेलेब्स में वरुण धवन, रणदीप हुडा, रितेश देशमुख, श्रद्धा कपूर समेत अन्य शामिल हैं.

Also Read- Ratan Tata Death: नहीं रहे रतन टाटा, मुंबई के अस्पताल में हुआ निधन, पूरे देश में शोक

Also Read- Ratan Tata: रतन टाटा की अनदेखी तस्वीरें, जिन्हें लोग अब मोबाइल में सेव रखेंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >