Rashami Desai ने सालों बाद सिद्धार्थ शुक्ला संग अपने पास्ट को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- 9 महीने तक…

Rashami Desai: रश्मि देसाई ने सालों बाद सिद्धार्थ शुक्ला संग अपने रिश्ते पर बात की. उन्होंने खुलासा किया कि दोनों ने दिल से दिल तक के सेट पर एक दूसरे से 9 महीने तक बात नहीं की थी.

Rashami Desai: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री रश्मि देसाई अपनी ग्लैमरस अदाओं की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. बिग बॉस 13 के बाद अभिनेत्री की पॉपुलैरिटी बढ़ गई. अब उन्होंने एक पॉडकास्ट में अपने जीवन की कुछ अनसुनी पहलुओं पर बात की. साथ ही सिद्धार्थ शुक्ला संग अपने रिश्ते पर भी चुप्पी तोड़ी है.

सिद्धार्थ शुक्ला संग अपने रिश्ते पर क्या बोली रश्मि देसाई

रश्मि देसाई ने खुलासा किया कि दिल से दिल तक में सिद्धार्थ संग साथ काम करने का उनका पास्ट काफी मुश्किलों भरा रहा था. वे अक्सर झगड़ते रहते थे. एक्ट्रेस ने कहा, “मैंने सिद्धार्थ के साथ काम किया है और बहुत अलग अनुभव रहा है. लोगों ने हमें बिग बॉस में बहुत अलग नजरिए से देखा है, हम लड़ते थे क्योंकि सिद्धार्थ शुक्ला के साथ मेरा इतिहास रहा है.

9 महीने तक रश्मि ने सिद्धार्थ संग नहीं की थी बात

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उनके मतभेद इतने मजबूत थे कि उन्होंने 9 महीने तक एक-दूसरे से बात नहीं की थी. हालांकि, जब वह ऑनस्क्रीन आते थे, तो काफी अच्छे से सीन किया करते थे. रश्मि ने बिग बॉस 13 में सिड संग साथ बिताए समय को भी याद किया, जहां उनके बीच एक खट्टा-मीठा रिश्ता था. उन्होंने कहा, “सिद्धार्थ एक अद्भुत और बहुत ही अच्छे सह-अभिनेता थे, जिनके साथ मैंने काम किया है. उनका दिल भी अच्छा था. उन्हें बच्चों से काफी ज्यादा प्यार था.”

यह भी पढ़ें- रणवीर इलाहाबादिया को गिरफ्तारी से राहत, 10 प्वाइंट में जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >