Genda Phool गाने पर Rashami Desai का जबरदस्त डांस, एक्ट्रेस दीपिका और देवोलीना ने भी परफॉर्मेंस से लगाई आग, VIDEO

Rashami Desai का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं. इस वीडियो में वो बादशाह और जैकलीन फर्नांडीस के सुपरहिट गाने ‘गेंदा फूल पर गजब डांस करते दिखाई दे रही हैं.

Dance Video on Genda Phool: बिग बॉस फेम रश्मि देसाई (Rashami Desai) पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. अब रश्मि का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं. इस वीडियो में वो बादशाह (Badshah) और जैकलीन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) के सुपरहिट गाने ‘गेंदा फूल पर गजब डांस करते दिखाई दे रही हैं. फैंस को उनका ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है.

Also Read: Bhojpuri Song: लॉकडाउन में रिलीज हुआ Akshara Singh का ‘ऐ चंदा’ गाना, पति की याद में बहा रही आंसू

इस वीडियो को रश्मि ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में रश्मि देसाई ने ब्राउन कलर का क्रॉप टॉप पहना हुआ है. साथ ही उन्होंने ब्लैक कलर की टाइट्स पहनी हुई है. रश्मि देसाई के इस डांस वीडियो की फैन्स खूब तारीफ कर रहे हैं और साथ ही कमेंट भी कर रहे हैं.

रश्मि देसाई ने डांस का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया और लिखा, ‘शुक्रिया दीपिका सिंह मुझे गेंदा फूल पर डांस करने का चैलेंज देने के लिए. सिर्फ बादशाह की वजह से यह मेरा अभी का फेवरिट सॉन्ग है.

रश्मि के अलावा एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने देवोलीना भट्टाचार्जी को भी ‘गेंदा फूल’ पर डांस करने के लिए चैलेंज किया था. देवोलीना ने भी चैलेंज स्वीकार करते हुए इस गाने पर जबरदस्त डांस किया है.

वहीं, दीपिका सिंह ने ही देवोलीना और रश्मि को डांस का चैलेंज दिया है. अब जैकलीन और बादशाह के इस गाने पर दीपिका का भी डांस दिख लीजिए. उन्होंने इस गाने को अपने ही स्टाइल में कोरियोग्राफ किया और ओडिशी डांस का टच देते हुए कमाल का परफॉर्मेंस दिया.

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें, तो फिलहाल एक्ट्रेस रश्मि देसाई निया शर्मा के साथ ‘नागिन 4 में नजर आ रही हैं. रश्मि बिग बॉस में टॉप 5 में रही थीं. इसके अलावा वह शहनाज गिल और पारस छाबड़ा के शो ‘मुझसे शादी करोगे’ में भी दिखाई दी थीं. अब एक्ट्रेस रश्मि देसाई का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >