Wedding Anniversary: दीपिका पादुकोण-रणवीर उत्तराखंड के इस हिल स्टेशन में मना रहे तीसरी सालगिरह, देखें PHOTOS

Wedding Anniversary: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक है. दोनों की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते हैं. दोनों अक्सर कपल गोल्स देते नजर आते हैं.

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल माने जाते हैं. दोनों की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आती है. इन-दिनों दोनों उतराखंड की वादियों में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं.

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी तीसरी सालगिरह मनाने के लिए शोरगुल से दूर उत्तराखंड की बर्फीली वादियों में एक-दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं. दोनों इस दौरान कपल गोल्स देते नजर आ रहे हैं.

रणवीर और दीपिका पादुकोण बर्फीली वादियों में एक दूसरे के साथ मजकर क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं. दोनों ने इसकी झलकियां अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए शेयर की है.

कपल ने खूबसूरत वादियों का नजारा फैंस को दिखाया है. साथ ही रणवीर ने सनसेट हो या सनराइज सबकी तस्वीरें क्लिक की हैं. फैंस को उनकी फोटोज काफी पसंद आ रही है.

एक फोटो में रणवीर दीपिका को किस करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं दीपिका ने फोटो डालते हुए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा, ‘मेरा पूरा दिल’. दोनों ने एक के बाद एक कई कोजी तसवीरें पोस्ट की है.

दीपवीर की ये तस्वीरें फैंस को काफी पसंद रही हैं. तस्वीरों में दोनों कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं. रणवीर ने बर्फीली पहाड़ियों की तस्वीरें क्लिक की हैं. रणवीर और दीपिका की कैंडिंड रोमांटिक फोटोज पर फैंस हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं.

रणवीर और दीपिका ने साल 2018 में इटली में शादी की थी. कपल की शादी सिंधी और पंजाबी रीति रिवाज से हुई थी. दोनों जल्द ही फिल्म 83 में नजर आएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >