Alia Bhatt-Ranbir Kapoor की शादी में होंगे 200 से ज्यादा बाउंसर, ड्रोन के जरिए चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर हर दिन कई अपडेट्स सामने आ रहे हैं. अब खबर है कि दोनों की शादी को लेकर सिक्योरिटी काफी टाइट रखी गई है. शादी में 200 के करीब बाउंसर होंगे.

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने वाले है. फंक्शन को लेकर तमाम तरह की खबरें हर रोज सामने आ रहे हैं. हालांकि कपल ने शादी को लेकर ऑफिशियल कुछ कहा नहीं है, लेकिन उनके परिवार के कुछ सदस्य ने इसे कंफर्म कर दिया है.

अब खबर है कि आलिया और रणबीर की शादी को लेकर सिक्योरिटी काफी टाइट रखी गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘मुंबई के सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा बल’ के लगभग 200 बाउंसर वेडिंग वेन्यू पर मौजूद रहेंगे, जिसमें आरके स्टूडियो और बांद्रा में दूल्हे रणबीर कपूर का घर शामिल है. इन बाउंसर को लेकर भी डिमांड थी कि इनकी पर्सनैलिटी अच्छी हो, इंग्लिश बोलनी आती हो, स्मोकिंग न करते हों और विनम्र हों.

सुरक्षा व्यवस्था के बारे में बात करते हुए, आलिया के भाई राहुल भट्ट ने AajTak.in को बताया कि ड्रोन रोविंग पेट्रोल अधिकारियों के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा होंगे, जो प्रत्येक शादी के मेहमान को एस्कॉर्ट करेंगे. बात यहीं खत्म नहीं होती, वर-वधू के परिवारों ने विशेष सुरक्षा कर्मियों की भी मांग की है. राहुल ने कहा, “वे चाहते थे कि गार्ड का व्यक्तित्व अच्छा हो और हर कोई प्रभावशाली दिखे, अंग्रेजी बोलना चाहिए, विनम्र और धूम्रपान न करने वाला होना चाहिए.”

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी में इटैलियन, मेक्सिकन, पंजाबी और अफगानी खाने के स्टॉल्स होंगे. आलिया भट्ट वेजिटेरियन हैं और उनकी पसंद और मेहमानों को ध्यान में रखते हुए वेजिटेरियन खाने के कुल 25 अलग-अलग काउंटर होंगे. शादी का उत्सव 13 अप्रैल से शुरू होगा और 17 तारीख तक चलेगा. जहां मेहंदी, संगीत और कॉकटेल का आयोजन चेंबूर के आरके स्टूडियो में किया जाएगा. जबकि शादी 16 अप्रैल की सुबह बांद्रा में रणबीर के वास्तु आवास पर होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >